Move to Jagran APP

New song: फिल्म नमस्ते इंग्लैंड से आ गया है रैपर बादशाह का पार्टी सॉन्ग

नमस्ते इंग्लैंड में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अहम भूमिका में हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 04:30 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 04:30 PM (IST)
New song: फिल्म नमस्ते इंग्लैंड से आ गया है रैपर बादशाह का पार्टी सॉन्ग
New song: फिल्म नमस्ते इंग्लैंड से आ गया है रैपर बादशाह का पार्टी सॉन्ग

मुंबई। विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का दूसरा गाना 'भरे बाज़ार' को रिलीज कर दिया गया है। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर इस फिल्म से अब दर्शकों को एक नया डांस पार्टी नंबर मिल गया है जिसको बादशाह ने कंपोज किया है। 

loksabha election banner

रैपर बादशाह के गाने अमूमन पार्टी सॉन्ग होते हैं। अब दर्शकों को एक और पार्टी सॉन्ग मिल गया है और वो सॉन्ग फिल्म नमस्ते इंग्लैंड से है। फिल्म का दूसरा गाना भले बाजार रिलीज कर दिया गया है और इस गाने में अर्जून कपूर और परिणीति चोपड़ा के बीच जहां एक ओर प्यार देखने को मिलता है वहीं दूसरी ओर तकरार देखने को मिलती है। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे को चिढ़ाते हुए डांस में मग्न नज़र आ रहे है। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ गीत में बादशाह भी थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। विशाल ददलानी और पायल देव द्वारा गाये हुए इस गाने के बोल गीतकार मास्टर राकेश द्वारा लिखे गए है। ऋषि रिच और बादशाह द्वारा रचित 'भरे बाज़ार' में बादशाह ने अपने रैप से चार चांद लगा दिए है। इस गाने को लंदन की गोल्डस्मिथस कंपनी में फिल्माया गया है और ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग इस स्थान पर की गई है। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए लिखा, "आइए और #BhareBazaar में खो जाइये। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss को लेकर विचित्र जोड़ी के इस कंटेस्टेंट ने बनाया गीत

यह भी पढ़ें: Box Office: स्त्री को हुआ इतना मुनाफ़ा, पढ़िये पाई-पाई का हिसाब

आपको बता दें कि, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की बड़े परदे पर रोमांटिक केमेस्ट्री पहले भी देखी जा चुकी है। अब वो फिर तैयार हैं अपनी मोहब्बत का एक और तड़का लगाने के लिए लेकिन इस बार सिर्फ पंजाब के खेतों में नहीं बल्कि सात समंदर पार इंग्लैण्ड में भी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.