ऐश्वर्या की 'जज्बा' है कोरियन क्राइम ड्रामा की रीमेक
ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म 'जज्बा' से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। पांच साल बाद ऐश्वर्या बड़े परदे पर नजर आएंगी। इसमें उनके साथ इरफान खान भी काम कर रहे हैं। फिल्म में ऐश्वर्या एक वकील के रोल में हैं, जबकि इरफान एक पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं।
मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म 'जज्बा' से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। पांच साल बाद ऐश्वर्या बड़े परदे पर नजर आएंगी। इसमें उनके साथ इरफान खान भी काम कर रहे हैं। फिल्म में ऐश्वर्या एक वकील के रोल में हैं, जबकि इरफान एक पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं।
...तो इसलिए पामेला एंडरसन नीलाम कर रही हैं सगाई की अंगूठी
फिल्ममेकर संजय गुप्ता की 'जज्बा' कोरियन क्राइम ड्रामा 'सेवेन डेज' फिल्म की रीमेक है। संजय गुप्ता इस तरह की थ्रिलर फिल्मों के लिए ही जाने जाते हैं। उन्होंने 'जिंदा', 'मुसाफिर', 'कांटे' जैसी फिल्में बनाई हैं। संजय गुप्ता और संजय दत्त एक जमाने से दोस्त हैं। हाल ही में पेरोल पर छूटे संजय दत्त भी इस फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। कहा तो यह भी जा रहा है कि 'जज्बा' में संजय दत्त का एक कैमियो होगा।
'जज्बा' को संजय गुप्ता ने अपने टिपिकल अंदाज में फिल्माया है। ट्रेलर से जाहिर हो जाता है कि हरापन इस बार परदे पर हावी रहने वाला है, जैसे 'कांटें' में पीलापन हावी था।
आमिर साबित हो रहे इमरान-कंगना की 'कट्टी बट्टी' के विलेन!
फिल्म में अतुल कुलकर्णी, जैकी श्रॉफ, चंदन रॉय सान्याल और शबाना आजमी की भी अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का पहला लुक इस साल के 'कान फिल्म समारोह' में जारी हुआ था। फिर ट्रेलर आया और बाद में एक गाना भी रिलीज किया गया। इसको अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होगी।