2017 में इन सेलेब्स ने किया अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत, देखिये इन स्टार किड्स की तस्वीरें
इस साल बहुत से बच्चों ने बॉलीवुड सेलेब के घर अपनी आंखें खोली हैं। इनमे से कोई पैदा होते ही सुर्ख़ियों में छा गया तो किसी ने चुपके से दी दस्तक!
मुंबई। साल 2017 बॉलीवुड सितारों की पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी इंट्रेस्टिंग था। यहां हम किसी गॉसिप की बात नहीं बल्कि, इन सितारों के घर आए नन्हें मेहमानों की बात कर रहे हैं। जी हां, इस साल बहुत से बच्चों ने बॉलीवुड सेलेब के घर अपनी आंखें खोली हैं। इनमे से कोई पैदा होते ही सुर्ख़ियों में छा गया तो किसी ने चुपके से दी दस्तक!
आइये आपको मिलाते हैं बॉलीवुड के उन स्टार किड्स से जो अभी कुछ ही महींनों के हैं मगर, सभी को अपनी ओर आकर्षित करना वो अच्छी तरह जानते हैं। इन स्टार किड्स में से सबसे फेमस और बड़े हैं फ़िल्ममेकर करण जौहर के ट्विन बच्चे यश और रूही। यश और रूही सेरोगेसी के ज़रिये साल की शुरुआत में जन्में थे और जन्म लेते ही इन्होंने अपने आपको फेमस कर दिया था। एक तब का वक़्त है और एक आज का वक़्त है, यश और रूही आज भी हैडलाइन्स पर छाए रहते हैं।
यह भी पढ़ें: सैफ़-करीना ने दी क्रिसमस की पार्टी, बॉयफ्रेंड संग करिश्मा तो सोहा और सारा भी आईं नज़र, देखें तस्वीरें
स्टार किड्स की लिस्ट में नाम लिखवाने वाला अगला बच्चा है अभिनेत्री सेलिना जेटली का। भले ही बॉलीवुड से दूर सेलिना दुबई में हैं मगर, जब खबर आई उनके फिर से प्रेग्नेंट होने की तो वो फिर से एक बार सुर्ख़ियों में छा गईं। सेलिना पहले ही दो जुड़वा लड़के विंस्टन और विराज की मां हैं और उन्होंने एक बार फिर ट्विन बच्चों को जन्म दिया। हालांकि, दूसरी बार जन्में इन ट्विन बेबीज़ में से एक ने जन्म तो लिया मगर, जल्द ही अपनी आंखें हमेशा के लिए बंद भी कर दी। और अब सेलिना के तीन लड़के हैं। सेलिना ने अपने तीसरे बेबी का नाम आर्थर रखा है।
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने भी इस साल 20 अक्टूबर को बेटी राध्या को जन्म दिया। नानी हेमा मालिनी ने यह खबर सभी को सोशल मीडिया पर बताई थी। ईशा और उनके पति भरत तख्तानी ने बड़े धूम धाम से बेबी का स्वागत किया था। हालांकि, ईशा ने अब तक राध्या का चेहरा सभी को नहीं दिखाया है मगर, जब वो एक महीने की हो गई थीं तो, उन्होंने उनके फूट-प्रिंट की तस्वीर सोशल मीडिया पर ज़रूर शेयर की थी।
यह भी पढ़ें: कंट्रोवर्सी का फ़्लैशबैक: साल 2017 में इन सेलेब्स ने मचाया बवाल
बॉलीवुड की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक लिज़ा हेडन ने भी इस साल अपने घर नन्हें मेहमान का स्वागत किया। लिज़ा ने अपनी प्रेगनेंसी को बड़े ही बोल्ड तरीके से फ्लॉन्ट किया था और इन्होंने 17 मई 2017 को बेटे जैक को जन्म दिया।
बॉलीवुड में 'रेड्डी' और 'गज़नी' जैसी फ़िल्मों में नज़र आईं असिन की बेटी उन स्टार किड्स में से एक हैं जो चुपके से इस दुनिया में आई और किसी को पता नहीं चला। असिन ने अपनी शादी, फिर फिर प्रेगनेंसी को भी 'Low key Affair' में शामिल किया। 24 अक्टूबर को खबर आई की असिन ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बेबी के जन्म की खबर असिन और उनके पति राहुल के करीबी दोस्त अक्षय कुमार ने इस तस्वीर को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करते हुए दी थी।
सोहा अली ख़ान और कुणाल खेमू ने भी इस साल 29 सितम्बर 2017 को बेटी इनाया को स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल किया। सोहा और कुणाल अपने पैरेंटहुड को बहुत एन्जॉय कर रहे हैं। कुणाल ने हाल ही में इनाया की यह तस्वीर सोशल अकाउंट पर शेयर की है-