Star kid: नेहा और अंगद की बेटी मेहर की दादाजी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, देखकर कहेंगे Soo cute
नेहा ने 18 नवंबर को सुबह 11 बजे मुंबई के खार इलाके में स्थित एक अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया था।
मुंबई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी के घर रविवार 18 नवंबर को नन्हीं परी आई। इन नन्हीं मेहमान का स्वागत किया गया था। अब इसकी पहली झलक भी मां नेहा धूपिया द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई थी लेकिन उसमें बेबी का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। लेकिन अब नेहा धूपिया की बेटी की खूबसूरत तस्वीर सामने आ गई है जिसमें वे बहुत क्यूट लग रही हैं।
नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर 19 नवंबर को अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए नाम भी बताया था। उन्होंने उनकी बेटी का नाम मेहर रखा है। अब मेहर की खूबसूरत तस्वीर को उनके दादाजी ने शेयर किया है। बिशन बेदी ने हाल ही में ट्विटर पर मेहर की खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, तुम प्यारी मेहर, ग्रेंडपैरेंट्स के लिए एक और लाइफ लाइन हो। दोनों मेटर्नल और पेटनर्ल। हम ब्लेस्ड हैं? हां, यह सब गुरू की ही मेहर है। गॉड ब्लेस। इस सफर में स्वागत है। वाहे गुरु की कृपा।
U Little Beauty MEHR..another Lifeline for Grandparents...Both Maternal & Paternal..Aren’t we Blessed..?!! Yes All of it by Guru’s MEHR Only..GodBless Little One..Welcome to this Journey..Ordained by Almighty WaheGuru..!! pic.twitter.com/LtPYr9lG82 — Bishan Bedi (@BishanBedi) November 20, 2018
नेहा ने भी इससे पहले ट्विटर पर क्यूट बेबी की तस्वीर को साझा किया था जिसमें उनके पैर नजर आ रहे थे।
Mehr Dhupia Bedi says hello to the world ... ❤️ pic.twitter.com/DFWfsI39TF — Neha Dhupia (@NehaDhupia) November 20, 2018
बता दें कि, नेहा ने 18 नवंबर को सुबह 11 बजे मुंबई के खार इलाके में स्थित एक अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया था। नेहा लगातार अपनी शादी और इसके बाद प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में रही हैं। दरअसल, नेहा ने शादी के बारे में किसी को नहीं बताया था और अचानक उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई तो सबको पता चला कि उन्होंने अंगद बेदी से शादी कर ली है। अगर बात करें प्रेगनेंसी की तो नेहा ने उसी प्रकार अपनी प्रेगनेंसी को एंजॉय किया जिस प्रकार करीना कपूर खान और सोहा अली खान ने किया था। नेहा ने प्रेगनेंसी से पहले की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर साझा किया था।
यह भी पढ़ें: नेहा धूपिया ने दिखलाई नन्हीं मेहमान की पहली झलक, रखा यह खूबसूरत नाम
यह भी पढ़ें: दीपिका रणवीर की शादी का बिग फोटो एलबम, हल्दी, मेंहदी, डांस और रस्म की तस्वीरें