Move to Jagran APP

ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर ने शेयर किया ये पोस्ट, लिखा- End Of Our Story

Neetu Kapoor Post For Rishi Kapoor ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने एक्टर के लिए एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनकी एक फोटो शेयर की है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sat, 02 May 2020 12:43 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 08:27 AM (IST)
ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर ने शेयर किया ये पोस्ट, लिखा- End Of Our Story
ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर ने शेयर किया ये पोस्ट, लिखा- End Of Our Story

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं है। अब फैंस से लेकर उनके करीबी लोग सोशल मीडिया पर एक्टर से जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। कई स्टार्स ने ऋषि कपूर के लिए नोट लिखा है और तस्वीरें-वीडियो शेयर किए हैं। इसी बीच, ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर को याद किया है। नीतू कपूर ने एक दिन पहले कपूर फैमिली की ओर से जारी किया गया एक मैसेज शेयर किया था और आज यह तस्वीर शेयर की है।

loksabha election banner

नीतू कपूर के पोस्ट में ऋषि कपूर की फोटो है, जिसमें ऋषि कपूर बैठे हैं और उनके हाथ में ग्लास है और पीछे एक शराब की बोतल भी नज़र आ रही है। इस फोटो के साथ नीतू कपूर ने लिखा है- End Of Our Story यानी हमारी कहानी का अंत। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही लोगों की लगातार प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं और लोग ऋषि कपूर के लिए सवेंदनाएं प्रकट कर रहे हैं। फोटो शेयर करने के बाद कुछ मिनट बाद ही हजारों लोगों ने इस फोटो को लाइक किया है और कमेंट किए हैं।

 

View this post on Instagram

End of our story ❤️❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

एक दिन पहले उन्होंने कपूर परिवार का मैसेज शेयर किया था। नीतू कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं, जब ऋषि कपूर का इलाज चल रहा था तो नीतू कपूर लगातार एक्टर की हेल्थ अपडेट देती रहती थीं। साथ ही ऋषि कपूर और फैमिली के साथ भी फोटो शेयर करती रहती थीं। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के वक्त भी नीतू कपूर काफी भावुक नज़र आई थीं।

 

View this post on Instagram

🙏

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

एक साथ इन फिल्मों में काम कर चुके हैं ऋषि कपूर-नीतू सिंह, एक में बेटे रणबीर के साथ किया था काम

अपनी पत्नी यानी एक्ट्रेस नीतू सिंह के साथ भी कई फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी पर्दे पर एक साथ काफी पसंद की जाती थी। दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। एक्ट्रेस और ऋषि कपूर ने काफी लंबे अफेयर के बाद शादी की थी। दोनों ने साथ में लव आज कल, दो दूनी चार, बेशरम, धन दौलत, कभी कभी, दूसरा आदमी जैसी फिल्मों में काम किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.