Neetu Kapoor Birthday: दो साल पहले ऋषि कपूर संग नीतू ने यहां सेलिब्रेट किया था अपना बर्थडे, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर 8 जुलाई को यानी आज अपना 62वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि नीतू इस बार अपने बर्थडे बहुत धूमधाम से नहीं मनाएंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर 8 जुलाई को यानी आज अपना 62वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि नीतू इस बार अपने बर्थडे बहुत धूमधाम से नहीं मनाएंगी। लेकिन दो साल पहले नीतू ने अपना जन्मदिन कैसे सेलिब्रेट किया था इसकी फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नीतू, ऋषि कपूर और परिवार के साथ काफी खुश नज़र आ रही हैं। हालांकि ऋषि अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन नीतू अक्सर उन्हें याद करती रहती हैं।
नीतू की दो साल पहले की बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें उस वक्त की हैं जब नीतू ने अपने पूरे परिवार के साथ पैरिस में जन्मदिन सैलिब्रेट किया था। नीतू ने इन तस्वीरों को खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इन तस्वीरों में नीतू, ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, भरत साहनी और कृष्णा राज कपूर नजर आ रहे हैं। फोटोज़ शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘द पेरिस गैंग’।
रिद्धिमा ने ऐसे किया मां को विश : ऋषि कपूर भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन बेटी रिद्धिमा ने मां को स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। रिद्धिमा ने नीतू के साथ एक अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है जिसमें रणबीर कपूर भी नज़र आ रहे हैं। कैमरे के फ्रेम में तीनों ही लोग हंसते हुए नज़र आ रहे हैं। नीतू कपूर ने ब्लैक आउट फिट पहन रखा है। वहीं, रिद्धिमा ने सफेद आउटफिट पहन रखा है। इन सबके इतर रणबीर कपूर ग्रीन शर्ट में नज़र आ रहे हैं। कुछ मिलकार एक शानदार फोटो दिख रही है। इस फोटो के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी आयरन लैडी जन्मदिन मुबारक हो। आपको बहुत सारा प्यार मां।'