Move to Jagran APP

'करोड़ों साल' बाद नीना गुप्ता ने खाया रेस्टोरेंट में खाना, वीडियो देख फैंस बोले- So Cute

नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी पोस्ट्स को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। अब हाल ही में नीना गुप्ता ने एक वीडियो शेयर किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 06:43 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 06:43 PM (IST)
'करोड़ों साल' बाद नीना गुप्ता ने खाया रेस्टोरेंट में खाना, वीडियो देख फैंस बोले- So Cute
नीना गुप्ता की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। 'कोविड 19' की वजह से बीते साल से सभी का जीवन रुक सा गया था। बाहर आना- जाना भी लगभग बंद ही था। हालांकि अब जाकर लोगों का जीवन फिर से सुचारु रूप से चलना शुरू हो गया है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने भी काफी समय के बाद बाहर रेस्टोरेंट में खाना खाया। जिसकी खुशी उन्होंने एक वीडियो शेयर कर जाहिर की है।

loksabha election banner

नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी पोस्ट्स को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। अब हाल ही में नीना गुप्ता ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीना गुप्ता कई दिनों के बाद बाहर रेस्टोरेंट में खाना खा रही हैं। इस दौरान वो बेहद एक्साइटेड नजर आ रही हैं।

नीना गुप्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नीना कह रही हैं कि, 'करोड़ों साल के बाद एक रेस्टोरेंट में आई हूं। इंडिया से बहार हूं यकीन नहीं हो रहा कि मैं रेस्टोरेंट में आई हूं। रेस्टोरेंट में गए हुए जैसे करोड़ साल हो गए, बहुत अच्छा लग रहा है सॉरी बाय।' वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में भी 'सॉरी' लिखा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

नीना का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में नीना को देख उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। नीना गुप्ता के फैंस उनका इस तरह के कैंडिड वीडियो शेयर करने के लिए शुक्रिया अदा कर रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि नीना इस वीडियो में बेहद क्यूट लग रही हैं।

बता दें कि नीना गुप्ता ने हाल ही में कुछ दिन पहले अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' रिलीज की है। इस किताब में नीना गुप्ता ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सारे खुलासे किए हैं। नीना ने इस किताब में विवयन रिचर्ड्स संग रिश्ते से लेकर बिन ब्याही मां बनने और 50 साल की उम्र में शादी करने तक हर एक बात लिखी है। इस ऑटोबायोग्राफी को खूब प्यार भी मिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.