पंकज कपूर से तलाक बोलीं नीलिमा अजीम, 'मैंने अलग होने का फैसला नहीं किया था, पर वो आगे बढ़ चुके थे'
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मां य पंकज कपूर की पहली पत्नी नीलिमा अज़मी ने तलाक के इतने साल बाद अब इस बारे में खुलकर बात की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मां य पंकज कपूर की पहली पत्नी नीलिमा अज़मी ने तलाक के इतने साल बाद अब इस बारे में खुलकर बात की है। नीलीमा बताया कि मैं अलग नहीं होना चाहती थी, लेकिन पंकज आगे बढ़ चुके थे इसलिए हमने अलग होने का फैसला किया।
नीलिमा और पंकज कपूर की शादी सन् 1979 में हुई थी इसके बाद 1981 में शाहिद कपूर जन्म हुआ और 1984 में नीलिमा और पंकज एक दूसरे से अलग हो गए। दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद नीलिमा ने 1991 में राजेश खट्टर से शादी की, लेकिन वो भी नहीं चली और ईशान खट्टर के जन्म के बाद 2001 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद नीलिमा ने 2004 में रज़ा अली खान से शादी और वो भी 2009 में टूट गई।
हाल ही में पिंकविला से बातचीत में निलिमा ने पंकज और अपने तलाक के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने कभी पंकज से अलग होने का फैसला नहीं किया था, लेकिन पंकज आगे बढ़ चुके थे। ये मेरे लिए हजम करना बहुत मुश्किल था, लेकिन उसके पास भी अपनी वजह थीं। हम बहुत लंब समय से दोस्त थे, जब मैं 15 साल की थी शायद तब से हम दोस्त थे। जब हम अलग हुए यानी जब हमारा तलाक हुआ। ये दोनों के लिए बहुत दर्दभरा था। लेकिन ठीक है अब वो पूरी तरह अपने परिवार के साथ सेटल हैं। मैं अब उनके अच्छे के लिए ही दुआ करती हूं हमेशा'।