चिरंजीवी की 150वीं फिल्म में ये होगी हीरोइन!
साउथ की लीडिंग एक्ट्रेस नयनतारा को तेलूगु की एक अनाम फिल्म में बतौर हीरोइन चुना गया है। यह फिल्म मेगास्टार चिरंजीवी की कमबैक फिल्म मानी जा रही है। चिरंजीवी अपने करियर में एक मील का पत्थर स्थापित करने से केवल एक फिल्म दूर हैं। चिरंजीवी ने अब तक अपने करियर
मुंबई। साउथ की लीडिंग एक्ट्रेस नयनतारा को तेलूगु की एक अनाम फिल्म में बतौर हीरोइन चुना गया है। यह फिल्म मेगास्टार चिरंजीवी की कमबैक फिल्म मानी जा रही है। चिरंजीवी अपने करियर में एक मील का पत्थर स्थापित करने से केवल एक फिल्म दूर हैं। चिरंजीवी ने अब तक अपने करियर में 149 फिल्में की हैं।
रणबीर का अगले साल शादी का इरादा नहीं
फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया, 'फिल्म के लिए कुछ हीरोइन शॉर्टलिस्ट की गई हैं, जिसमें से नयनतारा को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। संभवत: वह ही चिरंजीवी की हीरोइन बनेंगी। मेकर्स की इच्छा है कि वह इस विषय को जल्द से जल्द फाइनल कर दें।'
मुंबई में आए भूकंप के झटकों से सहम गईं परिणीति चोपड़ा!
हालांकि एक्ट्रेस से इस बारे में बात नहीं हो पाई है, लेकिन यह पहला मौका होगा जब ये दोनों स्टार एकसाथ काम करेंगे। कारण कि अब से पहले चिरंजीवी और नयनतारा ने एकसाथ काम नहीं किया है। यही कारण है कि मेकर्स ने दोनों की जोड़ी बनाने में रुचि दिखाई है।
पीकू की बॉक्स ऑफिस पर बल्ले-बल्ले, पारिवारिक दर्शक हुए आकर्षित
फिल्म को चिरंजीवी के बेटे राम चरण प्रोड्यूस करेंगे। कहानी बीवीएस रवि ने लिखी है। प्रोजेक्ट को चिरंजीवी के जन्मदिन 22 अगस्त पर लॉन्च किया जाएगा। फिल्म फ्लोर पर सितंबर में आएगी। साल 2016 में संक्रांति के त्योहार पर थिएटर में नजर आएगी।