Move to Jagran APP

Navya Naveli Nanda ने पहनी ऐसी टी-शर्ट, सेलेब्स ने कमेंट कर कही ये बात

नव्या नवेली नंदा इंटरनेट पर कापी पॉपुलर हैं। वो अक्सर को सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। साथ ही वो देश के तमाम समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार बेबाकी से रखती हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 03:31 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 03:31 PM (IST)
Navya Naveli Nanda ने पहनी ऐसी टी-शर्ट, सेलेब्स ने कमेंट कर कही ये बात
Navya Naveli Nanda wearing such T-shirt, celebs commented and said this. photo source @navyananda instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इंटरनेट पर कापी पॉपुलर हैं। वो अक्सर को सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। साथ ही वो देश के तमाम समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार बेबाकी से रखती हैं।

loksabha election banner

अब उनहोंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इन तस्वीरों में नव्या व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ रेड ट्राउजर में नजर आ रही हैं। उनके टी-शर्ट पर एक छोटा ब्रेक हार्ट भी बना हुआ है। फोटोज में नव्या मुस्कुराती हुई जमीन पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

नव्या की इन फोटोज को उनके फैंस इंस्टाग्राम पर खूब पसंद कर रहे हैं। फोटोज को सोशल मीडिया पर कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फोटोज पर बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर, करण जौहर, अथिया शेट्टी, महीप कपूर और शनाया कपूर ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है।

Navya

Navya Nanda

बता दें नव्या नवेली नंदा एक 'आरा हेल्थ' नाम की संस्था चलती हैं। उनकी ये संस्था मेंटल हेल्थ, अवसाद और उससे जुड़ी समस्याओं से लोगों को जागरुक करती है। जिसके वर्कशॉप की तस्वीरें फोटोज वो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

आपको बता दें कि नव्या नवेली नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और बिजनेसमैन निखिल नंदा की बेटी हैं। पिछले साल उनके बॉलीवुड में डेब्यू करनी काफी खबरें आई थी। लेकिन फिलहाल उनके डेब्यू को लेकर अभी कुछ कन्फर्म नहीं हैंl वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नव्या नवेली नंदा अपनी मां श्वेता की तरह फिल्मी लाइमलाइट से दूर रहना चाहती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.