Move to Jagran APP

Varun Dhawan की दुल्हनियां बनी नताशा दलाल, अब इस दिन होगा वरुण नताशा का ग्रैंड रिसेप्शन

वरुण धवन और नताश दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब खबरें आ रही हैं कि वरुण नताशा की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन अगले महीने 2 फरवरी को मुंबई के एक होटल में आयोजित किया जाएगा।

By Nitin YadavEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 05:50 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 05:50 PM (IST)
Varun Dhawan की दुल्हनियां बनी नताशा दलाल, अब इस दिन होगा वरुण नताशा का ग्रैंड रिसेप्शन
Natasha Dalal became bride of Varun Dhawan. photo source instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। वरुण धवन और नताश दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी की रस्में रविवार शाम 6 बजे से शुरू हुई थी। जिसके बाद वरुण और नताशा रात करीब साढ़े 10 बजे मीडिया से मिलने के लिए बाहर आए थो। इस बीच अब खबरें आ रही हैं कि वरुण नताशा की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन अगले महीने 2 फरवरी को मुंबई के एक होटल में आयोजित किया जाएगा।

loksabha election banner

हालांकि इससे पहले खबरें आईं थी कि वरुण नताशा की शादी के 1 दिन बाद 26 जनवरी को ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। लेकिन अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि अब इस रिसेप्शन को थोड़े दिनों बाद आयोजित किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि वरुण नताशा के वेडिंग रिसेप्शन में इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स इस न्यूली मैरिड कपल को आर्शीवाद व शुभकामनाएं देने पहुंचेगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

बता दें कि उनकी शादी में दोनों परिवार के लोग और कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए थे। शादी में कोविड-19 महामारी के सुरक्षा कारणों के चलते कम रखा गया था। बता दें वरुण और नताशा की शादी का सेलिब्रेशन 22 जनवरी से मुंबई स्थित अलीबाग के रिजॉर्ट में शुरू हो गया, जो 24 जनवरी तक चला और यही पर वरुण की बैचलर पार्टी का भी आयोजन किया गया था। जिसमें वरुण अपने कुछ खास दोस्तों के साथ एंजॉय करते हुए नजर आएं थे।

वरुण और नताशा एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। अक्सर दोनों को साथ घूमते हुए और छुट्टियां मनाते हुए स्पॉट किया जाता था। साथ में हुई है दोनों की स्कूलिंग वरुण धवन और नताशा दलाल ने मुंबई एक स्कूल से साथ पढ़ाई की है।

वरुण ने कई बार बताया है कि जब उन्हें नताशा को पहली बार देखा तो वह छठी क्लास में थे। जिसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बनेगे और 12वीं क्लास तक अच्छे दोस्त बने रहे। लेकिन कुछ वक्त बाद जब वरुण और नताशा एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में मिले जिसके बाद वरुण ने उन्हें प्रपोज कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.