Move to Jagran APP

Nagaland Dog Meat Ban: अनुष्का शर्मा, वरुण धवन जैसे कलाकारों ने नागालैंड में कुत्ते के मांस के पर लगे प्रतिबंध पर दी ये प्रतिक्रिया

Nagaland Dog Meat Ban इससे पहले भी नागालैंड में कुत्ते के मांस की बिक्री को रोकने का निर्णय लिया गया था लेकिन इसे लागू नहीं किया गया था।

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 05:16 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 12:17 PM (IST)
Nagaland Dog Meat Ban: अनुष्का शर्मा, वरुण धवन जैसे कलाकारों ने नागालैंड में कुत्ते के मांस के पर लगे प्रतिबंध पर दी ये प्रतिक्रिया
Nagaland Dog Meat Ban: अनुष्का शर्मा, वरुण धवन जैसे कलाकारों ने नागालैंड में कुत्ते के मांस के पर लगे प्रतिबंध पर दी ये प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरुण धवन जैसे कई कलाकारों ने आगे आकर नागालैंड में कुत्ते के मांस पर लगे प्रतिबंध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी हैं। नागालैंड सरकार ने कुत्ते के मांस पर सभी प्रकार के वाणिज्यिक आयात, व्यापार और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया हैl इस बात की जानकारी राज्य के शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने दी है। थैली में बंधे कुत्तों की तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा व्यापक रूप से वायरल करने के बाद इसे जबरजस्त प्रतिक्रिया मिली थी क्योंकि कई लोगों ने कुत्ते के मांस की बिक्री की अनुमति देने के लिए नागालैंड सरकार की खिंचाई की थी।

loksabha election banner

यह दूसरी बार होगा जब राज्य सरकार ने यह कदम उठाया हैl इससे पहले भी कुत्ते के मांस की बिक्री को रोकने का निर्णय लिया गया था लेकिन इसे लागू नहीं किया गया था। नागालैंड में कुत्ते के मांस की बिक्री को प्रतिबंधित करने के निर्णय का कई मशहूर हस्तियों ने स्वागत किया हैl जिन्होंने इसे बैन करने की मांग भी की थीं। उदाहरण के लिए अनुष्का शर्मा जो एक डॉग लवर हैं, ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम की सराहना करती हैं।

जबकि वरुण धवन और फातिमा सना शेख जैसे विभिन्न कलाकार भी आगे आए और अपने इंस्टाग्राम पर इसी तरह की पोस्ट शेयर की।  इस सप्ताह के शुरू में पशु अधिकार कार्यकर्ता और पीपुल फॉर एनिमल्स की संस्थापक मेनका संजय गांधी ने नागालैंड सरकार से कुत्ते के मांस के व्यापार और खपत को रोकने के लिए आग्रह करने के लिए एक अपील भी की थी।

मेनका गांधी द्वारा नागालैंड स्थित पशु संरक्षण केंद्र से व्यापार की तस्वीरें प्राप्त करने के बाद यह ट्वीट किया गया था। मेनका गांधी के अपील में कुत्ते के मांस के वाणिज्यिक व्यापार को रोकने के लिए नागालैंड सरकार को 125,000 से अधिक लोगों की अपील को भी शामिल किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.