Move to Jagran APP

Mouni Roy की ये ताज़ा तस्वीरें दिल चुरा लेंगी, Brahmastra में निभा रहीं ख़ास रोल!

Mouni Roy shares new breath taking photos मौनी ने अपना करियर टीवी पर क्योंकि सास भी कभी बहू से शुरू किया था। डांस रिएलिटी शोज़ का भी वो हिस्सा रहीं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 25 Jun 2019 06:03 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2019 06:03 PM (IST)
Mouni Roy की ये ताज़ा तस्वीरें दिल चुरा लेंगी, Brahmastra में निभा रहीं ख़ास रोल!
Mouni Roy की ये ताज़ा तस्वीरें दिल चुरा लेंगी, Brahmastra में निभा रहीं ख़ास रोल!

नई दिल्ली, जेएनएन। Mouni Roy looks awesome in latest photos मौनी रॉय टेलीविज़न की उन अदाकाराओं में शामिल हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे तक छलांग लगायी है। मौनी एक्टिंग के अलावा एक फैशन आइकॉन के रूप में भी तेज़ी से लोकप्रिय हो रही हैं। 

loksabha election banner

मौनी ने अक्षय कुमार की फ़िल्म गोल्ड से बतौर फीमेल लीड सफ़र शुरू किया। उनका डेब्यू कामयाब रहा और एक हिट फ़िल्म के साथ मौनी की पारी टेक ऑफ़ हुई। मौनी सोशल मीडिया की भी डार्लिंग एक्ट्रेस हैं। मौनी ख़ुद भी काफ़ी सक्रिय हैं और इंस्टाग्राम एकाउंट को अपनी तस्वीरों से आबाद रखती हैं। मौनी ने जो ताज़ा तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, उनमें उनका दिलकश अंदाज़ नज़र आ रहा है। सफेद रंग की मैक्सी ड्रेस मौनी कमाल दिख रही हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

𝕿𝖍𝖊 𝕲𝖗𝖆𝖒 is the 𝕾𝖈𝖗𝖆𝖕𝖇𝖔𝖔𝖐 𝕿𝖍𝖊 𝖕𝖎𝖈𝖙𝖚𝖗𝖊𝖘 , 𝕲𝖎𝖋𝖙 🖤 @fashionismyrelegion @fmrthestore

A post shared by mon (@imouniroy) on

मौनी ने अपना करियर टीवी पर क्योंकि सास भी कभी बहू से शुरू किया था। डांस रिएलिटी शोज़ का भी वो हिस्सा रहीं। माइथोलॉजिकल शो देवों के देव महादेव में मौनी ने पार्वती का किरदार निभाया, जिसने उनकी पहचान को मज़बूती दी। छोटे पर्दे पर मौनी रॉय काफ़ी सालों से सक्रिय हैं, मगर उनको सबसे ज़्यादा शोहरत एकता कपूर के नागिन शो से मिली, जिसमें मौनी ने एक इच्छाधारी नागिन का रोल प्ले किया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Doesn’t happen very often but can’t think of a caption today

A post shared by mon (@imouniroy) on

यह नागिन अपने नाग की हत्या का बदला लेने के मिशन पर है और इसी क्रम में उस परिवार की बहू बन जाती है, जिसके मुखिया से बदला लेना है। इस शो ने मौनी को घर-घर पहुंचा दिया। नागिन शो के प्रमोशन के सिलसिले में मौनी की मुलाक़ात बिग बॉस शो में सलमान ख़ान से हुई और उनके साथ मौनी की अच्छी ट्यूनिंग हो गयी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The idea of me , a book & an ice cream together forever... ❤️ Life hacks ! 👩🏻+ 📖 +🍦

A post shared by mon (@imouniroy) on

बिग बॉस के पिछले सीज़ंस में मौनी कई बार सलमान के साथ नज़र आयीं। मौनी अब अयान मुखर्जी की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में एक नकारात्मक भूमिका में दिखेंगी, जिसमें रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🖤 @fashionismyrelegion @fmrthestore 🖤

A post shared by mon (@imouniroy) on

इस फ़िल्म के अलावा मौनी राजकुमार राव के साथ मेड इन इंडिया में फ़ीमेल लीड के तौर पर नज़र आने वाली हैं। मौनी के बारे में कम लोग जानते हैं कि 2004 की फ़िल्म रन के एक गाने में वो फीचर हो चुकी हैं। एक पंजाबी फ़िल्म में भी वो फ़ीमेल लीड निभा चुकी हैं। 2016 में आयी अनुभव सिन्हा की तुम बिन 2 के लिए मौनी ने एक स्पेशल गाना किया था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.