कॉकटेल का म्यूजिक लॉन्च रद्द हुआ
सैफ अली खान की फिल्म कॉकटेल की म्यूजिक लॉन्च के लिए पाकिस्तान से आ रहे गायकों को भारत सरकार ने वीजा देने से इंकार कर दिया। इसके बाद कॉलटेल के म्यूजिक लॉन्च को रद्द कर दिया गया।
मुंबई। सैफ अली खान की फिल्म कॉकटेल की म्यूजिक लॉन्च के लिए पाकिस्तान से आ रहे गायकों को भारत सरकार ने वीजा देने से इंकार कर दिया। इसके बाद कॉलटेल के म्यूजिक लॉन्च को रद्द कर दिया गया।
सैफ अली खान की फिल्म कॉकटेल के चुनिंदा गानों को गाने के लिए पाकिस्तानी गायक पाकिस्तान से भारत आ रहे थे। लेकिन उनके सपने तब टूट गए जब उन्हें भारत आने के लिए वीजा नहीं मिला। अगर गायकों को वीजा मिल जाता तो वह मुंबई में होने वाले फिल्म के आधिकारिक म्यूजिक लॉन्च का हिस्सा होते।
चारों गायकों में पंजाबी लोक संगीत में आरिफ लोहार का नाम सबसे बड़ा है और जावेद बशीर पाकिस्तानी बैंड मेकाल हसन के प्रमुख सिंगर हैं। सूत्रों के मुताबिक निर्माता दिनेश विजान ने कहा कि यह पाकिस्तानी गायकों के साथ अन्याय है। इसलिए म्यूजिक लॉन्च को भी रद्द कर दिया गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर