Move to Jagran APP

Mumbai Saga song: यो यो हनी सिंह ने जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के साथ 'मचाया शोर', मुंबई सागा का पहला गाना रिलीज

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की बहुचर्चित फिल्म मुंबई सागा इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ था जिससे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म मुंबई सागा का पहला गाना भी रिलीज हो गया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 02:45 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 06:10 PM (IST)
Mumbai Saga song: यो यो हनी सिंह ने जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के साथ 'मचाया शोर', मुंबई सागा का पहला गाना रिलीज
फिल्म मुंबई सागा का गाना शोर मचेगा, Instagram : yoyohoneysingh

नई दिल्ली, जेएनएन। जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की बहुचर्चित फिल्म मुंबई सागा इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ था, जिससे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म मुंबई सागा का पहला गाना भी रिलीज हो गया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म मुंबई सागा के गाने का नाम 'शोर मचेगा' है।

loksabha election banner

'शोर मचेगा' गाना को मशहूर गायक और रैपर यो यो हनी सिंह ने शानदार अंदाज में गाया है। जबकि गाने को होमी दिल्लीवाला ने लिखा है। 'शोर मचेगा' गाने में हनी सिंह और होमी दिल्लीवाला ड्रग्स और काले धन की बात कर रहे हैं। इस गाने को जंगल थीम बार में फिल्माया गया है। बात करें 'शोर मचेगा' गाने के वीडियो की तो इस गाने में हनी सिंह और होमी दिल्लीवाला के अलावा फिल्म मुंबई सागा के मुख्य अभिनेता जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी नजर आ रहे हैं।

'शोर मचेगा' गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। संगीत प्रेमी और हनी सिंह के फैंस भी उनके नए गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। खबर बनाने तक 'शोर मचेगा' गाने को यूट्यूब डेढ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बात करें फिल्म मुंबई सागा की तो शुक्रवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

फिल्म में जॉन अब्राहम एक बार फिर फुल एक्शन अवतार में दिखाई देने वाले हैं। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में वह जमकर मारधाड़ करते दिखाई देंगे और रही-सही कसर डायलॉग्स पूरा करने वाले हैं। वहीं फिल्म मुंबई सागा में इमरान हाशमी पुलिस अफसर के रोल में हैं, जो गैंगस्टर बने जॉन का एनकाउंटर करना चाहता है। फिल्म की कहानी अस्सी और नब्बे के उस दौर में स्थापित है, जब मुंबई में गैंगस्टर्स का बोलबाला था। सड़कों-रास्तों पर छोटे-मोटे कारोबार कर रहे दुकानदारों से हफ्ता वसूली करना आम था।

मुंबई सागा का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के अलावा काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, रोहित रॉय, महेश मांजरेकर, गुलशन ग्रोवर, अमोल गुप्ते और अंजना सुखानी सहिक कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। मुंबई सागा की कहानी बॉम्बे में बदलाव को रेखांकित करती है। अस्सी-नब्बे के कालखंड में स्थापित फिल्म मिलों के बॉम्बे को गगनचुम्बी इमारतों वाली मुंबई में बदलते हुए और इस दौरान अपराध की भूमिका को प्रदर्शित करती है।

फिल्म मुंबई सागा जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की इस साल यह पहली रिलीज है। दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। मुंबई सागा 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म संदीप और पिंकी फरार से टकराएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.