Mumbai Rains:अर्जुन रामपाल ने बारिश पर की थी पोस्ट, ट्रोल होने पर दिया मजे़दार जवाब
Mumbai Rainsअर्जुन रामपाल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर की थी जिसके कारण वे ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। अर्जुन ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी किसी तस्वीर या पोस्ट को लेकर एक्टर- एक्ट्रेस अक्सर ट्रोलिंग के शिकार बन जाते हैं। हाल ही में एक्टर अर्जुन रामपाल ने मुंबई की बारिश की एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोल किया गया। इस ट्रोलिंग का एक्टर ने मजेदार जवाब दिया है। अर्जुन का जवाब पढ़कर आप भी खुदको हंसने से नहीं रोक पाएंगे।
अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से मुंबई बारिश के कारण पानी से भरी सड़क की वीडियो शेयर की थी जिसमें एक विदेशी कार पानी में फंसी नज़र आ रही है। इसके साथ अर्जुन लिखते हैं, 'केवल भारतीय कारें इस मौसम में बच सकती हैं, सुरक्षित रहिए, भारतीय चलाएं'।
Only Indian cars survive in this weather. Be safe. Drive Indian.
यह भी पढ़ें Chhichhore Actress Shraddha Kapoor : मासूम माया के पीछे पड़े हैं छिछोरे, नया प्रोमो वीडियो जारी
इस पोस्ट में जहां कुछ लोग अर्जुन की बात से सहमत हैं तो वहीं कुछ उनकी इस वीडियो पर उन्हे खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'क्या बेवकूफी है भाई, तो आप भी रैंज रोवर छोड़कर मारुति अल्टो खरीद लीजिए'।
इस पोस्ट पर यूज़र को करारा जवाब देते हूए अर्जुन लिखते हैं,'मैंने अपनी अल्टो से वीडियो ली है'। अर्जुन के इस रिप्लाई को पढ़कर हर कोई हंसने लगा। अक्सर एक्टर्स इस तरह के नाकारात्मक कमेंट्स को अनदेखा कर देते हैं लेकिन जिस अर्जुन ने इस यूजर को मजेदार जवाब दिया है।
आपको बताते चलें कि मुंबई की भारी बारिश से कई लोग परेशान हो चुके हैं। हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर प्रतिक्षा के सामने बहुत सारा पानी भर चुका है जिससे आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी बारिश के कारण ट्राफिक में फंस गई थी, जिसकी वीडियो उन्होने खुद शेयर की थी।