Move to Jagran APP

Lockdown के बीच मुंबई पुलिस ने शेयर किया आलिया भट्ट का फोटो, जानें क्यों लिखा ‘मिशन अबॉर्ट’

लॉकडाउन के दौरान मुंबई पुलिस ने लोगों को घर में रहने की सलाह देने के लिए मुंबई पुलिस ने नया और मज़ेदार तरीका निकाला है।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Wed, 22 Apr 2020 03:11 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2020 03:20 PM (IST)
Lockdown के बीच मुंबई पुलिस ने शेयर किया आलिया भट्ट का फोटो, जानें क्यों लिखा ‘मिशन अबॉर्ट’
Lockdown के बीच मुंबई पुलिस ने शेयर किया आलिया भट्ट का फोटो, जानें क्यों लिखा ‘मिशन अबॉर्ट’

नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान मुंबई पुलिस ने लोगों को घर में रहने की सलाह देने के लिए मुंबई पुलिस ने नया और मज़ेदार तरीका निकाला है। मुंबई पुलिस लोगों को आम भाषा के साथ-साथ फिल्मी भाषा में भी समझा रही है कि घर पर रहिए। पुलिस ने हाल ही में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली ब्वॉय’ का फोटो शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘मिशन अबॉर्ट’। पुलिस ने ऐसा क्यों लिखा है ये आपको बताते हैं।

loksabha election banner

दरअसल, मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें आलिया भट्ट बड़ी क्यूट सी स्माइल करती नजर आ रही। आलिया की फोटो के पास कैप्शन में लिखा है, ‘जब वो कहता है कि वो लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलना है तो ऐसा फेस बनता है. इस ट्वीट के साथ ही मुंबई पुलिस ने लिखा- अबोर्ट मिशन, हम फिर से दोहरा रहे हैं अबोर्ट मिशन’। इसका मतलब है कि अगर आप भी बाहर जाने का मन बना रहे हैं तो उस मिशन को तुरंत छोड़ दें और घर में रहें।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब मुंबई पुलिस ने लोगों को फिल्म अंदाज में समझाने की कोशिश की हो। इससे पहले भी मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्मी ट्वीट किए हैं। जो काफी फनी भी हैं और एक मैसेज भी दे रहे हैं। कुछ दिन पहले तो मुंबई पुलिस ने माइक जैक्सन की वीडियो भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी।

इससे पहले मुंबई पुलिस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' का पोस्टर भी बना चुकी है। इतना ही नहीं क्रिएटिविटी में मुंबई पुलिस ने हॉलीवुड को भी नहीं बक्शा है। उन्होंने हैरी पॉटर के सीन का मीम बनाया। मनी हाइस्ट के लीड किरदार प्रोफेसर का भी इस्तेमाल किया। शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्मों के सीन का भी इस्तेमाल कर मुंबई पुलिस मस्त और जागरूक करने वाले मीम्स बना रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.