Vivek Oberoi को धमकी मिलने के बाद Mumbai Police ने बढ़ाई सुरक्षा, क्या Pm Narendra Modi है कारण?
विवेक ओबेरॉय को फोन पर मिली धमकियों के बाद इस बात को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस के प्रोटेक्शन सेल ने विवेक को सुरक्षा देने का फैसला किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर विवेक ओबेरॉय द्वारा कुछ दिन पहले किए गए ट्वीट से जो विवाद शुरू हुआ था वो रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब जहां एक ओर विवेक इस विवाद में फंस गए हैं और अपनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर भी चर्चा में हैं तो उनके ऊपर एक और दिक्कत आ गई है। विवेक को अब हाल ही में फोन पर धमकियां भी मिली। बताया जा रहा है कि यह धमकी मिलने का कारण पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक में लीड रोल निभाना है।
विवेक ओबेरॉय को फोन पर मिली धमकियों के बाद इस बात को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस के प्रोटेक्शन सेल ने विवेक को सुरक्षा देने का फैसला किया है। दरअसल इंटेलीजेंस के इनपुट्स के बाद विवेक की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। विवेक के पास अब दो कांस्टेबल तैनात होंगे। इन कान्स्टेबल्स को मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी ब्रांच ने उपलब्ध कराया है। जूहु पुलिस ने विवेक ओबेरॉय को ये सुरक्षा प्रदान की है।
गौरतलब है कि विवेक ओबरॉय कई दिनों से अपनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज तारीख आगे बढ़ाई गई थी और अब यह फिल्म 24 मई को रिलीज होने जा रही है। मतलब लोकसभा चुनाव नतीजे आने के महज एक दिन बाद।
आपको बता दें कि, विवेक हाल ही में विवाद में जब फंस गए थे जब उन्होंने एक्जिट पोल और बॉलीवुड सेलेब को लेकर बनाया गया मीम ट्वीटर पर शेयर कर दिया था। इस मीम में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, आराध्या बच्चन सहित विवेक की तस्वीरों का उपयोग किया गया था। इस मीम को शेयर करने के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने उनका विरोध किया। खैर, विवेक ने ट्वीट डिलीट कर दिया था और माफी भी मांग ली थी। बताते चलें कि, इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लेते हुए विवेक ओबेरॉय को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप