'मिस्टर इंडिया 2' को लेकर नाराज हुए निर्देशक शेखर कपूर, कहा-'नहीं मांगी इजाज़त'
Mr India 2 मिस्टर इंडिया को पहली बार पर्दे पर उतारने वाले निर्देशक शेखर कपूर इस बात नाराज हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। अनिल कपूर स्टारर 'मिस्टर इंडिया' की वापसी एक बार फिर पर्दे पर हो रही है। सुपरस्टार मिस्टर इंडिया को इस बार अली अब्बास के निर्देशन का सहारा मिल रहा है। वह मिस्टर इंडिया को एक ट्रिलॉजी के रूप में लेकर आ रहे हैं। हालांकि, मिस्टर इंडिया को पहली बार पर्दे पर उतारने वाले निर्देशक शेखर कपूर इस बात नाराज हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई है।
शेखर ने एक सोशल मीडिया यूजर को जवाब देते हुए लिखा, ' किसी भी ने मुझसे इस फ़िल्म मिस्टर इंडिया 2 के बारे में नहीं पूछा। मैं सिर्फ इस बात का अनुमान लगा सकता हूं कि टाइटल का इस्तेमाल एक बड़े वीकेंड के लिए किया जा रहा है। वे कहानी या किरदारों का इस्तेमाल बिना फ़िल्म के ओरिजिनल क्रिएटर्स की अनुमति के नहीं कर सकते।'
आपको बता दें कि साल 1987 में आई ओरिजिनल 'मिस्टर इंडिया' में अनिल कपूर, श्रीदेवी, और सतीश कौशिक लीड रोल में थे। वहीं, अमरीश पुरी ने विलेन मोगेम्बों का किरदार निभाया था। यह किरदार और फ़िल्म दोनों ही काफी फेमस हुई। वहीं, फ़िल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर थे।
सोमवार को डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र ने ट्वीट कर मिस्टर इंडिया 2 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'मिस्टर इंडिया की एपिक ट्रिलॉजी के लिए ज़ी स्टूडियोज़ के साथ पार्टनर बनकर एक्साइेड हूं। एक आइकॉनिक किरदार, जिसे सब लोग इतना पसंद करते हैं, उसे आगे ले जाना बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है। फ़िलहाल, स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। किसी एक्टर का अभी चयन नहीं किया गया है। स्क्रिप्ट का पहला ड्राफ्ट तैयार होने के बाद कास्टिंग शुरू की जाएगा।'
मिड-डे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अभी इस फ़िल्म का अस्थाई नाम 'मिस्टर इंडिया 2' है। यह पुरानी वाली मिस्टर इंडिया की स्पिन ऑफ़ होगी। वहीं, ख़बर है कि रणवीर सिंह फ़िल्म के लीड रोल में होंगे। हालांकि, मेकर्स ने बात की ऑफ़िशियल घोषणा नहीं की है।