Holi 2021: जब होली के ये सीन इन 5 फिल्मों के लिए बने अहम, कहानी में लेकर आए नया ट्विस्ट
बॉलीवुड फिल्मों में भी होली के त्योहार के महत्व को दिखाया गया है। इतना ही नहीं कई फिल्मों के लिए होली का त्योहार उसकी कहानी के लिए खास रहा है। ऐसे में हम आपको ऐसी फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जिनमें होली का त्योहार बेहद खास रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। होली के त्योहार की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। इस त्योहार को हर कोई खास और अपने अलग अंदाज से मनाता है। बॉलीवुड फिल्मों में भी होली के त्योहार के महत्व को दिखाया गया है। इतना ही नहीं कई फिल्मों के लिए होली का त्योहार उसकी कहानी के लिए खास रहा है। ऐसे में हम आपको ऐसी फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जिनमें होली का त्योहार बेहद खास रहा है।
फिल्म- शोले (1975)
यह हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्मों में से एक हैं। फिल्म शोले की कहानी में खास ट्विस्ट तब शुरू होता है जब होली के दिन गब्बर सिंह (अमजद खान) रामगढ़ गांव पर हमला करता है। इस फिल्म में होली पर एक गाना भी फिल्माया गया है जो आज भी लाखों संगीत प्रेमियों की पहली पसंद है। फिल्म शोले में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन, संजीव कुमार और अमजद खान मुख्य भूमिका में थे।
तस्वीर: यूट्यूब
फिल्म- दामिनी (1993)
इस फिल्म में होली का त्योहार काफी अहम है। फिल्म की कहानी में होली के दिन ही नया ट्विस्ट शुरू होता है और यह ट्विस्ट कोर्टरूम ड्रामा में तबदील हो जाता है। फिल्म में होली के दिन शेखर (ऋषि कपूर) का छोटा भाई और उसके दोस्त उर्मी की मदद करने के बहाने उसका दुष्कर्म कर देते हैं। जबकि शेखर और दामिनी (मीनाक्षी शेषाद्री) इस घटना के गवाह होते हैं। वह उसे बचाने में असमर्थ हैं। उम्मीद के मुताबिक फिल्म में चीजें बदल जाती हैं। फिल्म दामिनी में ऋषि कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री, सनी देओल और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे।
तस्वीर: यूट्यूब
फिल्म- मोहब्बतें (2000)
यूं तो मोहब्बतें एक प्रेम कहानी है, लेकिन इस फिल्म में भी होली का खास महत्व है। फिल्म की कहानी ऐसे सख्त प्रिंसिपल (अमिताभ बच्चन) की है जो कॉलेज परिसर में छात्रों को होली का त्योहार मनाने से मना करता है और प्यार के खिलाफ होता है। होली के दिन, राज आर्यन मल्होत्रा (शाहरुख खान) गुरुकुल के प्रिंसिपल को समझाने के लिए रंग का सही इस्तेमाल करता है ताकि छात्रों को कॉलेज परिसर में होली खेलने दिया जा सके। जैसे ही नारायण शंकर अपना सिर नीचा करते हैं, राज की ओर से इशारा स्वीकार कर लेते हैं और छात्रों की प्रेम के पक्ष में जीत की घंटी बजाते हुए होली खेलने की अनुमति देता हैं।
तस्वीर: यूट्यूब
फिल्म-बागबान (2003)
इस फिल्म में एक पूरा परिवार होले की मौके पर तीसरी बार एक साथ आता है, लेकिन यह त्योहार एक दंपति पूजा मल्होत्रा (हेमा मालिनी) और राज मल्होत्रा (अमिताभ बच्चन) के लिए काफी अलग होता जाता क्योंकि उन्हें बाद में पता चलता है कि उनके बच्चे बारी-बारी से उन्हें ले जाएंगे। यह दंपति के 4 बच्चे तय करते हैं। होली के बाद बच्चे अपने माता-पिता के भविष्य के बारे में चर्चा करते हैं।
तस्वीर: यूट्यूब
गोलियां की रासलीला - राम-लीला (2013)
गोलियां की रासलीला - राम-लीला में फिल्म की असली कहानी होली के दिन से शुरू होती है। राम (रणवीर सिंह) बिना किसी डर के सानेरा के घर में घुसता है और लीला (दीपिका पादुकोण) को रंग लगाता है। फिल्म के लाहु मुन लाग गया गाने के दौरान राम और लीला रंगों के साथ खेलते हैं। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से अटूट प्यार करने लगते हैं। राम की भक्ति लीला के लिए प्यार में बदल जाती है। उसके बाद फिल्म कहानी के कई रंग देखने को मिलते हैं।
तस्वीर: यूट्यूब