Move to Jagran APP

Mounni Roy ने यूूं सेलिब्रेट किया क्रिसमस, देखा ग्लैमरस अंदाज

मौनी रॉय ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में मौनी रॉय क्रिसमस ट्री के पास बैठकर ब्लैक कलर की ड्रेस में पोज देती में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस तस्वीरें शेयर कर कैप्शन लिखा मैरी क्रिसमस आप सभी को छूट्टियों की शुभकामनाएं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 04:20 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 04:20 PM (IST)
Mounni Roy ने यूूं सेलिब्रेट किया  क्रिसमस, देखा ग्लैमरस अंदाज
Mouni Roy, मौनी रॉय photo source instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोनावायरस की वजह से पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम थोड़ी फीकी जरूर रही लेकिन क्रिसमस को मनाने का जोश कम नहीं हुआ। बॉलीवुड सितारे पिछले कई दिनों से क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में अब बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने क्रिसमस ट्री के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में मौनी रॉय का बोल्ड अंदाज देखने को मिला है। इन तस्वीरों में मौनी रॉय ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक वाकई कमाल का लग रहा है। फोटो में मौनी रॉय क्रिसमस ट्री के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर मौनी रॉय की तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों के शेयर होने के कुछ ही घंटों बाद 4 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

loksabha election banner

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। मौनी जब भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, वो वायरल होने लगती है। इससे पहले उन्होंने मालदीव वेकेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें वो बीच पर एंजॉय करती नजर आ रही थी। बता दें कि मौनी की इस फोटो को एक दिन में साढ़े 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मौनी रॉय लंबे वक्त तक छोटे पर्दे पर ‘नागिन’ धारावहिक में नजर आई थी। बात उनके वर्क फ्रंट की करें तो वह अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में विलेन की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं हाल में वह लंदन कॉन्फिडेंशियल वेब सीरीज में नजर आई थी जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.