मौनी रॉय ने संगीत सेरेमनी में जमकर लगाए ठुमके, जबरदस्त डांस से लूटी महफिल
एक्ट्रेस मौनी रॉय की शादी की वीडियो के बाद अब उनके संगीत सेरेमनी की वीडियोज सामने आए हैं। जिसमें वह अपने फ्रेंड्ज के साथ जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। सभी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे ले लिए हैं। उनके लैविश वेडिंग ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोरी थी। अब उनके संगीत सेरेमनी के कई वीडियोज भी सामने आए हैं। जिसमें वह अपने फ्रेंड्ज के साथ जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। खूबसूरत मौनी की ग्रेसफुल परफॉर्मेंस उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। ये सभी वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
वीडियोज में मौनी अपने दोस्त राहुल और पति सूरज के साथ बॉलीवुड के टॉप गानों पर एंजॉय करती दिखाई दी। इसके साथ ही उन्होंने 'घर मोरे परदेसिया' पर सोलो परफॉर्मेंस देकर सबका दिल जीता। सेरेमनी के डांस की वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
संगीत सेरेमनी में मौनी ऑफ व्हाइट और गोल्डन कॉम्बीनेशन का हेवी एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा पहने हुए नजर आईं। उन्होंने घुंघराले खुले बालों के साथ लाइट मेकअप कर रखा था। कुंदन की जूलरी, हाथों में मेहंदी और शांखा-पोला पहने मौनी कहर ढा रही थीं। वहीं दूल्हे राजा सूरज नांबियार भी ब्लैक आउटफिट में अपनी नई नवेली स्टाइलिश दुल्हनिया को कॉम्प्लीमेंट कर रहे थें।
View this post on Instagram
देसी गर्ल पर अर्जुन बिजलानी के साथ किया डांस
मौनी ने अपने संगीत सेरेमनी पर एक से बड़ कर एक पावर पैक डांस परफॉर्मेंस दिए। उन्होंने एक्टर र्जुन बिजलानी के साथ देसी गर्ल गाने पर भी डांस किया। मौनी और अर्जुन के डांस पर खूब सीटी बजी। मौनी और अर्जुन के डांस का वीडियो उनके फैन पेज ने शेयर किया है।
View this post on Instagram
केक कटिंग पर कपल ने किया किस
सूरज और मौनी के संगीत सेरेमनी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें न्यूली वेड कपल केक काटते नजर आ रहा हैं। सूरज और मौनी ने केक कट कर एक दूसरे को किस भी किया। जिस पर अर्जुन बिजलानी मौनी को छेड़ते हुए भी दिखे।
बता दें, शादी में मौनी दो अलग-अलग लुक में नजर आयीं थी। पहले वह ऑफ व्हाइट रेड बॉर्डर साड़ी के साथ साउथ इंडियन गोल्डन ज्वैलरी में दिखी तो वहीं दूसरे लुक में हैवी लाल जोड़े में नजर आई। लेकिन मौनी दोनों ही ब्राइडल लुक में बला की खूबसूरत लग रही थीं।