Move to Jagran APP

Mother's Day: रिद्धिमा कपूर ने मां नीतू कपूर को कुछ यूं किया विश, देखें तस्वीरें

Mothers Dayऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी मदर्स डे पर अपनी मां के साथ फोटो शेयर की है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sun, 10 May 2020 03:30 PM (IST)Updated: Sun, 10 May 2020 03:30 PM (IST)
Mother's Day: रिद्धिमा कपूर ने मां नीतू कपूर को कुछ यूं किया विश, देखें तस्वीरें
Mother's Day: रिद्धिमा कपूर ने मां नीतू कपूर को कुछ यूं किया विश, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। आज पूरी दुनिया मदर्स डे मना रही हैं और लोग सोशल मीडिया पर अपनी मां को लेकर कुछ लिख रहे हैं और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दिन अपनी मां को याद कर रहे हैं और मां के लिए कुछ ना कुछ शेयर कर रहे हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी इस मौके पर अपनी मां के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मां के साथ थ्रौबैक तस्वीर शेयर करके लोगों का दिल जीत लिया है।

loksabha election banner

रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी मां के साथ फोटो शेयर की है और अपनी मां को सबकुछ बताया है और मदर्स डे विश किया है। रिद्धिमा ने एक दिन पहले भी अपनी मां नीतू कपूर से साथ फोटो शेयर की थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

इसके बाद उन्होंने एक और फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है- 'प्यार और सिर्फ प्यार- हैप्पी मदर्स डे मां।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️ Love & only love - Happy Mother’s Day Ma ❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

वहीं उन्होंने इंस्टास्टारी पर भी कई फोटो शेयर की है, जिसमें एक फोटो में मां को सबसे खुबसूरत और जीवन का सबकुछ बताया है। उनकी ओर से शेयर की गई तस्वीरों को कुछ घंटों में हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें कि हाल ही में 30 अप्रैल को एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया था। एक्टर के निधन के बाद उनकी बेटी उसी दिन मुंबई नहीं आ पाई थी। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से वो एक दिन बाद दिल्ली से रवाना हो पाईं और उसके बाद वो कार से मुंबई पहुंच पाईं।

उन्होंने अपने पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद भी सोशल मीडिया पर अपने पिता को याद किया था। रिद्धिमा योग और अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। रिद्धिमा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर योग की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें लोग भी काफी पसंद करते हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.