Milind Soman ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया अपने बचपन का फोटो, लिखा- ‘देखो मुझे क्या मिला’
बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्टर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट करते हुए फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन का एक फोटो शेयर किया है। जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्टर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन का एक फोटो शेयर किया है। उनका ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अभिनेता मिलिंद सोमन ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने बचपन के एक फोटो को शेयर किया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में एक्टर बेहद क्यूट दिख रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘मानसून पूर्व अलमारी की सफाई के दौरान देखो मुझे क्या मिला! 1967 उम्र लगभग 2 साल।’
अभिनेता की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर अब तक कई हाजर लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फोटो पर अभिषेक आशा मिश्रा ने कमेंट कर लिखा, ‘मुझे पता है कि आप क्या सोच रहे हैं.... 2 फिंगर पुलअप्स।’ एक फैंस ने लिखा, किसने सोचा होगा, ‘ये लड़का 1000 सिरों को घुमाएगा और लाखों दिलों को तोड़ेगा। हमेशा एक स्टनर।’
शुक्रवार को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक पोल पर लटक कर वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो एक हाथ से लटक कर एब्स की एक्सरसाइज करते दिख रहें हैं। इस एक्सरसाइज वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘क्या चल रहा है, मजबूत बनो।’
हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पहलवानी अंदाज में कसरत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया को प्लाज्मा डोनेट करने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से भी आगे आकर प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की थी।