Move to Jagran APP

55 साल की उम्र में मिलिंद सोमन ने कर दिखाया ये कारनामा, सोशल मीडिया यूजर्स भी रह गए दंग

मिलिंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने कई वीडियो और तस्वीरें भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में मिलिंद ने अपना एक वीडियो और शे.र किया है। इस वीडियो में मिलिंद हैंडस्टेंड करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 10:58 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 07:42 AM (IST)
55 साल की उम्र में मिलिंद सोमन ने कर दिखाया ये कारनामा, सोशल मीडिया यूजर्स भी रह गए दंग
मिलिंद सोमन की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। मिलिंद सोमन खासकर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब मिलिंद ने एक बार फिर से 55 साल की उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। मिलिंद ने अपना एक हैंडस्टेंड करते हुए वीडियो शेयर किया है। जिसे देख उनके प्रशंसक भी हैरान रह गए।

loksabha election banner

मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने कई वीडियो और तस्वीरें भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में मिलिंद ने अपना एक वीडियो और शेयर किया है। इस वीडियो में मिलिंद हैंडस्टेंड (हाथों के बल खड़े होना) करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ सेकंड्स के इस वीडियो ने मिलिंद के प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। हर कोई उनसे अब एक बार फिर उनकी फिटनेस का राज पूछ रहा है।

मिलिंद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मिलिंद ने कैप्शन में लिखा, 'सांस लीजिए, जब सबकुछ उल्टा दिख रहा हो तब भी।' इसके साथ उन्होंने #upsidedown #handstand जैसे हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। इस वीडियो पर मिलिंद के तमाम चाहने वाले कमेंट कर रहे हैं और अभिनेता से कई सवाल भी पूछ रहे हैं। मिलिंद ने भी प्रशंसकों के इन सवालों का जवाब दिया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

एक यूजर ने ये वीडियो देख कमेंट किया, 'ये आपने किस उम्र में सीखा?' मिलिंद ने इस सवाल के जवाब में लिखा '54'। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई और क्या क्या कर लेते हो?' इसके जवाब में मिलिंद ने लिखा, 'जो भी जिसमें मजाआए।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हाय हाय मुझे आपकी उम्र में खुद को ऐसा ही करना है। खैर जिंदगी ने मौका दिया तो ये सब भी करना है।' इस यूजर के कमेंट का जवाब देते हुए मिलिंद ने उन्हें मोटिवेट करते हुए लिखा, 'जिंदगी कौन होता है मौका देने वाला। वक्त के आप मालिक हैं।' इसी तरह अन्य यूजर्स के सवालों के जवाब भी मिलिंद ने दिए।

बात करें मिलिंद सोमन के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल में बतौर जज नजर आने वाले हैं। इस शो में मिलिंद के साथ अनुषा दांडेकर और मलाइका अरोड़ा भी नजर आएंगी। शो एमटीवी पर जल्द ही शुरू होने वाला है जिसका प्रोमो भी हाल ही में रिलीज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.