Move to Jagran APP

Box Office: रिलीज़ के 3 दिनों में मनमर्ज़ियां का हुआ ऐसा हाल, Top 10 Opening Weekends

समीक्षकों से अच्छे नंबर पा चुकी मनमर्ज़ियां को माउथ पब्लिसिटी से फ़ायादा हुआ है। फ़िल्म 2018 के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड्स में आने से चूक गयी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 12:47 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 06:47 AM (IST)
Box Office: रिलीज़ के 3 दिनों में मनमर्ज़ियां का हुआ ऐसा हाल, Top 10 Opening Weekends
Box Office: रिलीज़ के 3 दिनों में मनमर्ज़ियां का हुआ ऐसा हाल, Top 10 Opening Weekends

मुंबई। अनुराग कश्यप निर्देशित ने ओपनिंग वीकेंड में ₹14.33 करोड़ का कलेक्शन किया है। फ़िल्म को सिर्फ़ ₹3.52 करोड़ की ओपनिंग मिली थी, मगर उसके बाद शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में उछाल आया और फ़िल्म ने सम्मानजनक आंकड़ा पा लिया।

loksabha election banner

समीक्षकों से अच्छे नंबर पा चुकी 'मनमर्ज़ियां' को माउथ पब्लिसिटी से फ़ायदा हुआ है। हालांकि अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल अभिनीत फ़िल्म 2018 के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड्स में आने से चूक गयी है। इससे पहले आयी 'स्त्री' ने ओपनिंग वीकेंड में ₹32.07 करोड़ जमा किये थे, मगर कुछ लाख से वो भी चूक गयी थी। इस साल के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड्स में इस प्रकार हैं-

10. दसवें स्थान पर आ गयी है 'धड़क', जिसने ₹33.67 करोड़ रिलीज़ के पहले तीन दिनों में जमा किये हैं। शशांक खेतान निर्देशित फ़िल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।

9. नौवें स्थान पर आ गयी है 'वीरे दी वेडिंग', जिसने ओपनिंग वीकेंड में ₹36.52 करोड़ जमा किये। एक जून को रिलीज़ हुई फ़िल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है। चार दोस्तों की इस कहानी में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सुमित व्यास ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।

8. ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन की लिस्ट में आठवें नंबर पर 'पैडमैन' है, जिसने ₹40.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस बायोपिक फ़िल्म में अक्षय कुमार ने अरुणाचलम मुरुगनाथम का किरदार निभाया, जबकि राधिका आप्टे उनकी पत्नी के किरदार में थीं। सोनम कपूर ने भी फ़िल्म में एक अहम किरदार प्ले किया था। अक्षय और निर्देशक आर बाल्की का ये पहला एसोसिशन था। 'पैडमैन' हिट रही।

7. सातवें स्थान पर खिसक गयी है राजकुमार गुप्ता निर्देशित 'रेड', जिसने ओपनिंग वीकेंड में ₹41.01 करोड़ जमा किये। इस फ़िल्म में अजय देवगन ने इनकम टैक्स अधिकारी का रोल निभाया। इलियाना डिक्रूज़ ने उनकी पत्नी का किरदार प्ले किया। ₹100 करोड़ से अधिक कमाकर ये फ़िल्म भी हिट रही।

6. छठे स्थान पर जॉन अब्राहम की फ़िल्म सत्यमेव जयते है, जिसने ₹56.91 करोड़ 5 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में जमा किये हैं, जबकि तीन दिनों में फ़िल्म न 37.62 करोड़ का कलेक्शन किया था।

5. पांचवें स्थान पर अक्षय कुमार की गोल्ड आ गयी है। इस फ़िल्म ने रिलीज़ के 5 दिनों में ₹71.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि तीन दिन में फ़िल्म का कलेक्शन 43.75 करोड़ था।

4. ओपनिंग वीकेंड की लिस्ट में चौथे स्थान पर टाइगर श्रॉफ़ की 'बाग़ी2' है, जिसे अहमद ख़ान ने डायरेक्ट किया। इस एक्शन-रोमांटिक फ़िल्म में दिशा पाटनी पहली बार टाइगर के साथ आयीं। एक्शन को लेकर टाइगर की इमेज के चलते फ़िल्म ने ₹73.10 करोड़ का शानदार ओपनिंग वीकेंड किया।

3. तीसरे स्थान पर है रेस 3, जिसने ओपनिंग वीकेंड में ₹106.47 करोड़ जमा किया है। रेमो डिसूज़ा निर्देशित फ़िल्म में सलमान के अलावा बॉबी देओल, जैकलीन फ़र्नांडिस, अनिल कपूर, साक़िब सलीम और डेज़ी शाह ने मुख्य किरदार निभाये हैं।

2. लिस्ट में 'पद्मावत' दूसरे स्थान पर है। संजय लीला भंसाली की इस मैग्नम ओपस ने ₹114 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसमें ₹19 करोड़ पेड प्रीव्यूज़ का भी शामिल है। पद्मावत काफ़ी समय तक विवादों में भी रही थी, जिसकी वजह से इसे 2017 से हटाकर 2018 में रिलीज़ किया गया। फ़िल्म में दीपिका पादुकोण ने चित्तौड़ की रानी पद्मावती, शाहिद कपूर ने राजा महारावल रतन सिंह और रणवीर सिंह ने दिल्ली सल्तनत के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। पद्मावत 2018 की पहली ₹300 करोड़ की फ़िल्म भी है। हालांकि बजट अधिक होने की वजह से फ़िल्म बहुत फ़ायदे में नहीं माना गया है।

1. ₹120.06 करोड़ के साथ Top 10 Opening Weekend Collections की लिस्ट में टॉप पर है संजू। राजकुमार हिरानी निर्देशित संजय दत्त की इस बायोपिक में रणबीर कपूर, परेश रावल, सोनम कपूर, विक्की कौशल और मनीषा कोईराला ने मुख्य किरदार निभाये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.