Malang Title Track Out: काफिरा तो चल दिया इस सफर के संग..., रिलीज होते ही छाया आदित्य राय कपूर और दिशा पटानी का गाना
Malang Title Track Out आदित्य राय कपूर दिशा पाटनी अनिल कपूर और कुणाल खेमू अभिनीत इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मलंग 7 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Malang Title Track Out: मोहित सूरी निर्देशित फिल्म मलंग 7 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। आदित्य राय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू अभिनीत इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों को तोहफा देते हुए मलंग का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है। यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दर्शकों की बढ़ती जा रही उत्सुकता
काफी समय से मलंग के पोस्टर, टीजर और ट्रेलर रिलीज हो रहे हैं। इससे इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म का पोस्टर सबको काफी पसंद आया, जिसमें आदित्य, दिशा और अनिल कपूर का एकदम फ्रेश लुक है। हालांकि ट्रेलर को मिला-जुला रिस्पांस मिला था। दिशा और आदित्य के फैंस ने इसकी खूब तारीफ की। इसके बाद मलंग के टाइटल ट्रैक का टीजर आया और अब यह गाना भी रिलीज हो चुका है।
गाने के साथ चलती प्रेम कहानी
टाइटल ट्रैक के बोल हैं, काफिरा तो चल दिया इस सफर के संग..., मंजिलें ना डोर हैं। मैं मलंग, मैं मलंग...। गाने के बोल काफी प्यारे हैं। टाइटल ट्रैक का वीडियो शुरू होता है, जिसमें दिशा और आदित्य की पहली मुलाकात नजर आती है। दोनों एक दूसरे को लगातार देखते हैं। फिर दोनों बीच पर साथ-साथ घूमते और किस करते नजर आते हैं। मलंग के टाइटल ट्रैक का संगीत वेद शर्मा ने दिया है। वहीं लिरिक्स कुणाल वर्मा और हर्ष लिमबाचिया के हैं। गाने में दिशा और आदित्य की केमेस्ट्री भी काफी अच्छी लगती है।