Move to Jagran APP

मलाइका अरोड़ा संग अर्जुन कपूर तो इस नेता के बेटे संग दिशा पटानी की आउटिंग, देखें तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा Malaika Arora और अर्जुन कपूर Arjun Kapoor को लेकर अब तो यह भी ख़बर उड़ने लगी है कि दोनों जल्द ही सगाई भी कर सकते हैं। अर्जुन और मलाइका को..

By Hirendra JEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 06:15 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 06:30 AM (IST)
मलाइका अरोड़ा संग अर्जुन कपूर तो इस नेता के बेटे संग दिशा पटानी की आउटिंग, देखें तस्वीरें
मलाइका अरोड़ा संग अर्जुन कपूर तो इस नेता के बेटे संग दिशा पटानी की आउटिंग, देखें तस्वीरें

मुंबई। रविवार को एक बार फिर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साथ-साथ दिखे। लंबे समय से ये दोनों स्टार्स अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इनके अलावा दिशा पटानी भी एक ख़ास शख़्स के साथ स्पॉट की गयीं, जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

loksabha election banner

सबसे पहले बात मलाइका और अर्जुन कपूर की। ऊपर की तस्वीर में आपने देखा मलाइका और अर्जुन एक साथ नज़र आ रहे हैं। आप देख सकते हैं इस मौके पर मलाइका इस पिंक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। पहले की तुलना में अब अर्जुन और मलाइका कैमरे के सामने ज़्यादा सहज और कॉन्फिडेंट नज़र आते हैं।

यह भी पढ़ें: Akash Ambani Shloka Mehta Wedding Photos: प्रियंका चोपड़ा समेत इन 10 हीरोइनों का जलवा

अब तो यह भी ख़बर उड़ने लगी है कि दोनों जल्द ही सगाई भी कर सकते हैं। अर्जुन और मलाइका को लेकर इंडस्ट्री के कुछ दोस्त खुश हैं तो सलमान ख़ान की नाराजगी की ख़बर भी आ चुकी है।

अर्जुन कपूर इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये। वो कैमरे से बेपरवाह अपनी मस्ती में दिखे। हाल ही में वो नमस्ते इंग्लैंड जैसी फ़िल्म में नज़र आ चुके हैं और अब पानीपत की शूटिंग के लिए चर्चा में हैं।

अब बात दिशा पटानी की। बता दें कि अर्जुन और मलाइका के अलावा मुंबई के इसी बांद्रा इलाके में अभिनेत्री दिशा पटानी भी दिखीं। दिशा इस दौरान आदित्य ठाकरे के साथ स्पॉट की गयीं। आप देख सकते हैं आदित्य ड्राइव कर रहे हैं जबकि कार की अगली सीट पर दिशा बैठी हुई हैं।

गौरतलब है कि आदित्य महाराष्ट्र के एक बड़े नेता उद्धव ठाकरे के बेटे हैं। बाल ठाकरे के निधन के बाद उद्धव अपनी पार्टी शिवसेना को बढ़ाने में जुटे हैं। आदित्य भी अपने पिता को राजनीतिक रूप से काफी सपोर्ट करते हैं।

बीती रात मुकेश अंबानी आकाश अंबानी की शादी में भी आदित्य अपने पिता के साथ पहुंचे थे। जबकि दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ के साथ आईं थीं। शादी में अर्जुन और मलाइका नहीं दिखाई दिए थे। बहरहाल, दिशा और आदित्य की तस्वीरें देखकर समझ सकते हैं कि दोनों एक दूसरे से अच्छे से परिचित हैं और किसी काम की वजह से दोनों साथ निकले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.