चंकी पांडे की पार्टी में फिर साथ दिखे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, ये सेलेब्स भी पहुंचे, देखें तस्वीरें
अर्जुन कपूर Arjun Kapoor और मलाइका अरोड़ा Malaika Arora ने खुलकर अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन दोनों की एक साथ लगातार आती तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं!
मुंबई। मलाइका अरोड़ा Malaika Arora और अर्जुन कपूर Arjun Kapoor इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। आये दिन दोनों की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीरें चंकी पांडे Chunky Pandey की पार्टी से आई हैं।
दरअसल, बुधवार देर रात अभिनेता चंकी पांडे के घर पर एक पार्टी हुई जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। इस पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने। दोनों एक ही कार से इस पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे। यह पहला मौका नहीं है कि दोनों इस तरह से एक साथ किसी पार्टी में पहुंचे हों, इससे पहले भी दोनों कई बार और कई मौके पर एक साथ नज़र आ चुके हैं। हाल ही में दोनों मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। अब यह बात किसी से नहीं छुपी है कि दोनों में ज़बरदस्त बॉन्डिंग है। अब तो इनकी शादी की बातें भी सामने आने लगी हैं। आप देख सकते हैं दोनों इस दौरान कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुए हैं।
यह भी पढ़ें: धर्मशाला से मुंबई लौटे रणवीर सिंह अब हिमाचल के रंग में रंगे दिखे, देखें तस्वीरें
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ चंकी पांडे के घर पर हुई पार्टी में फ़राह ख़ान और श्वेता बच्चन भी शामिल हुईं।
अभिनेता सिकंदर खेर भी चाणक्य पांडे के घर पार्टी में पहुंचे। बता दें कि चंकी पांडे तो नहीं लेकिन, अब उनकी बेटी अनन्या पांडे ख़बरों में बनी रहती हैं। अनन्या जल्द ही बॉलीवुड में एक अभिनेत्री के रूप में डेब्यू कर रही हैं।
बहरहाल, इस पार्टी में बस गिने-चुने मेहमान ही नज़र आये। ज़ाहिर है यह एक छोटी सी पार्टी थी जिसमें चंकी पांडे के कुछ कुछ करीबी ही शामिल हुए। चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे और मलाइका आपस में बेहद अच्छे दोस्त हैं। बात मलाइका की करें तो बुधवार को मलाइका ने अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वो काफी दिलकश लग रही हैं।
यह भी पढ़ें: जया बच्चन के बर्थडे पर नयी कार में जब निकला बच्चन परिवार, देखें तस्वीरें
हालांकि, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने खुलकर अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन, दोनों की एक साथ लगातार आती तस्वीरें बहुत कुछ कह जाती हैं।