Malaika Arora ने शेयर की Arbaaz Khan और बेटे की ऐसी फोटो, Arjun Kapoor को लग सकता है बुरा
Malaika Arora Ex Husband Arbaaz Khan Photo बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फोटो और वीडियो की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। (Photo-Malaika Insta)
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फोटो और वीडियो की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन हाल ही में मलाइका ने जो फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है वो अर्जुन कपूर को बुरी लग सकती है। ये बात तो सभी जानते हैं कि मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है। और एक्ट्रेस अब अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।
मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक फोटो शेयर की है। जो उनके बेटे अरहान और अरबाज के बचपन की फोटो है। फोटो में दोनों हूबहू एक जैसे लग रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, ‘अरहान तुम बिल्कुल अपने पापा की कॉपी हो’। मलाइका की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
हाल ही में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने भी दोनों के रिश्ते को लेकर एक बयान दिया है। मिड डे से बातचीत के दौरान अंशुला ने कहा, ‘भैया मुझसे 6 साल बड़े हैं। हम एक दूसरे की डेटिंग लाइफ के बारे में बात नहीं करते हैं।हमारे लिए ये बहुत ऑकवर्ड होता है।' भाई के बारे में बात करते हुए अंशुला ने बताया कि अर्जुन उनके भाई कम माता-पिता ज्यादा हैं।
आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को लंबे समय सेे डेट कर रहे थे लेकिन इस रिश्ते का खुलासा उन्होंने अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर किया। अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने एक फोटो शेयर की जिसके बाद ये साफ हो गया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। इतना ही नहीं मलाइका के बेटे को भी इस रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं है।