मालदीव से लौटते ही गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती दिखीं Malaika Arora, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस Malaika Arora हाल ही में मलदीव से वैकेशन इन्जॉय कर के लौटी हैं। छुट्टियों से वापस आते ही मलाइका अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती नजर आई हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में मलदीव से वैकेशन इन्जॉय कर के लौटी हैं। छुट्टियों से वापस आते ही मलाइका अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें वो बहन अमर्ता अरोड़ा, करिश्मा कपूर, संयज कपूर की पत्नी महीप और कुछ खास दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि इस फोटो में मलाइका की एक खास दोस्त करीना कपूर मिसिंग हैं।
फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने एक कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'सभी लड़कियां शहर वापस लौट आई हैं’। वैसे आपको बता दें कि मलाइका इन दिनों काफी खबरों बनी हुई हैं। उनके खबरों में रहने की वजह हैं अर्जुन कपूर के साथ उनके रिश्ते।
दरअसल, मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों ने इस बात को खुलकर स्वीकार कर लिया है कि दोनों एक दूसरे से प्यार में हैं। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका उनके साथ ही मौजूद थीं और यही वो खास दिन था जब दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकारा था। अब दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। हालांकि इस के लिए मलाइका को काफी ट्रोल भी किया जाता है लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।