Arjun Kapoor के साथ वेकेशन पर Malaika Arora, इस तरह कर रहीं इन्जॉय... देखें वीडियो
ऑस्ट्रिया में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ कितना इन्जॉय कर रही हैं इस बात का सूबत है ये वीडियो। देखेंं - Photo- malaika Insta Story
नई दिल्ली, जेएनएन। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों ऑस्ट्रिया में वेकेशन इन्जॉय कर रहे हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी वो साथ तो नजर नहीं आ रहे थे लेकिन फोटो की लोकेशन सेम थी। दोनों के वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह ने इस पर उनकी खिंचाई भी की, लेकिन इन सबके बीच मलाइका अरोड़ा ने अपनी कुछ नई वीडियो शेयर की हैं।
इन वीडियोज से ही पता चल रहा है कि मलाइका ऑस्ट्रिया के समंदर में कितना इन्जॉय कर रही हैं। मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में जो नए वीडियो शेयर किए हैं उनमें वो स्वीमिंग करती दिख रही हैं। उन्होंने पिंक कलर की बिकिनी पहनी हुई है और वो एक दम रिलैक्स मूड में दिख रही हैं। इस वीडियो में बैकग्राउंड में जो नज़ारा दिख रहा है वो इतना खूबसूरत है कि उसे देखकर आप भी रिलैक्स हो जाएंगे।
आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन ने जब से अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है उसके बाद से दोनों खुलल्म खुल्ला साथ नजर आते हैं। दोनों कई बार वेकेशन पर जा चुके हैं। इतना ही नहीं अब दोनों अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात करते हैं। एक दूसरे की फोटो पर कमेंट करते हैं और एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं। हालांकि दोनों जब भी साथ दिखते हैं तभी उन्हें काफी ट्रोल किया जाता है। लेकिन इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।