Move to Jagran APP

क्लिनिक के बाहर दिखे मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, लोगों ने फिर पूछा ‘कोई गुड न्यूज है क्या?'

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दोनों को एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया है। Photo- Manav Manglani

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 04:12 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 04:15 PM (IST)
क्लिनिक के बाहर दिखे मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, लोगों ने फिर पूछा ‘कोई गुड न्यूज है क्या?'
क्लिनिक के बाहर दिखे मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, लोगों ने फिर पूछा ‘कोई गुड न्यूज है क्या?'

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों को जब साथ में स्पॉट किया जाता है तभी ट्रोल किया जाता है। हालांकि इस बाद से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। हाल ही दोनों को क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया है। हालाकिं क्लिनिक कौन सा है और दोनों किस वजह से गए थे इस बात की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन क्लिनिक से बाहर निकलते हुए दोनों की एक तस्वीर सामने आई है।

loksabha election banner

तस्वीरे में दोनों एकदम रिलैक्स मूड में नजर आ रहे हैं। मलाइका ने सिंपल शॉर्ट्स और टॉप पहना हुआ है और अर्जुन कपूर ने लोअर टीशर्ट। ख़ैर...अब दोनों किस तकलीफ की वजह से क्लिनिक पहुंचे थे यो तो वो ही जानते होंगे। लेकिन दोनों की साथ में तस्वीर आने के बाद ट्रोलर्स जरूर अपने काम पर लग गए। तस्वीर सामने आने के बाद यूजर्स अलग-अलग अंदाजे लगा रहे हैं। कोई दोनों का मज़ाक उड़ा रहा है, तो कोई गुड न्यूज के बारे में पूछ रहा है।

 

View this post on Instagram

#ArjunKapoor #MalaikaArora snapped post clinic visit in Mumbai today #Instalove #ManavManglani @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

वैसे एक बार पहले भी दोनों को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के बार स्पॉट किया जा चुका है। उस दौरान भी यूजर्स ने उन्हें 'गुड न्यूज' की बात कहकर ट्रोल किया था। आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर इस वक्त रिलेशनशिप में है। अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। हाल में मलाइका के बर्थडे पर भी अर्जुन ने दोनों की एक प्यारी सी फोटो शेयर की थी।

 

View this post on Instagram

♥️

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.