आलिया और रणबीर के बीच प्यार, पापा भट्ट को स्वीकार
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ब्रह्रास्त्र में व्यस्त हैंl
मुंबईl रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच अफेयर को लेकर चर्चा तब से है जब वे सोनम कपूर की शादी में साथ में पहुंचे थे। उस समय इन दोनों को लेकर खूब खबरें बनी थी कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद आलिया कई बार रणबीर के परिवार संग नजर भी आई। लेकिन अब आलिया के पिता महेश भट्ट ने इन दोनों को लेकर खुलकर यह बात स्वीकारी है कि यह दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं।
जी हां, फिल्ममेकर महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में माना कि उनकी बेटी आलिया भट्ट और फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर एक दूसरे से प्यार करते हैंl इस बारे में बताते हुए महेश भट्ट कहते हैं कि, 'रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे से प्यार करते हैंl आपको इस बात की जानकारी होने के लिए आपको जीनीयस होने की आवश्यकता नहीं हैl मैं रणबीर कपूर को पसंद करता हूंl वह एक अच्छा लड़का हैl अब वह दोनों उनके रिश्ते के साथ क्या करते हैं, इसका भविष्य उन्हें ही तय करना है। मुझे उनके रिश्ते पर कोई दखलंदाजी नहीं करनी है क्योंकि उनके रिश्ते में क्या हो रहा है या रिलेशनशिप कहां जा रही है, इसपर मैं बीच में नहीं आना चाहताl यह उनका जीवन है और इसे उन्हें उनकी शर्तों पर जीना चाहिएl प्रतीक्षा करते हैंl देखते हैं क्या होता हैl'
गौरतलब है कि इस मौके पर महेश भट्ट ने यह भी कहा कि 'वह उनके बच्चों को कोई भी सलाह देने से कतराते हैं क्योंकि जन्म के समय से कोई ना कोई उन्हें सलाह ही दे रहा होता हैl मैंने मेरे जीवन में किसी की भी सलाह को नहीं माना जोकि मुझे दी गई थीl जिसके चलते आज मैं 70 वर्ष बाद ऐसी जगह पर हूंl इन सभी निर्णयों का चुनाव मैंने खुद किया हैl इसलिए मैं उन्हें ऐसा जीवन नहीं जीने दूंगा, जो कि मेरी शर्तों पर होl मैं उनकी बुद्धिमत्ता को जानता हूंl अगर वह गिरते हैं तो उठेंगे और फिर चल पड़ेंगेl' आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ब्रह्रास्त्र में व्यस्त हैंl इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ज़ीरो का नया गाना: शादी के मौसम में शाहरुख़ खान ने भी लगवा ली हल्दी
यह भी पढ़ें: अक्षय ने रजनीकांत को बताया Dream co-star, अमिताभ और शत्रुघ्र ने लिखी ये बात