Move to Jagran APP

Mahendra Singh Dhoni Retirement: धोनी के रिटायरमेंट पर बोले बॉलीवुड सेलेब्स- 'थैंक्यू माही'

Mahendra Singh Dhoni Retirement महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की घोषणा के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने भी क्रिकेटर को उनके शानदार करियर के लिए थैंक्यू कहा है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 08:17 AM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 08:38 AM (IST)
Mahendra Singh Dhoni Retirement: धोनी के रिटायरमेंट पर बोले बॉलीवुड सेलेब्स- 'थैंक्यू माही'
Mahendra Singh Dhoni Retirement: धोनी के रिटायरमेंट पर बोले बॉलीवुड सेलेब्स- 'थैंक्यू माही'

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी की ओर से संन्यास का ऐलान किया जाने के बाद सोशल मीडिया पर धोनी के लिए पोस्ट का दौर शुरू हो गया। उनके फैंस काफी दुखी भी हो रहे हैं तो लोग उन्हें भारतीय क्रिकेट में दिए योगदान के लिए शुक्रिया भी कह रहे हैं। राजनीतिक जगत से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स ने भी धोनी को थैंक्यू कहा और कहा कि वो धोनी को फील्ड प मिस करेंगे। जानते हैं कि धोनी के रिटायरमेंट पर किस सेलेब ने क्या कहा...

prime article banner

वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में धोनी की दो फोटो शेयर की। इसमें धोनी की एक फोटो पर उन्होंने प्योर क्लास लिखा, जबकि एक फोटो पर धोनी का शुक्रिया अदा किया।

विक्की कौशल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धोनी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- क्या पारी थी... हर चीज के लिए शुक्रिया महेंद्र सिंह धोनी।

 

सिद्धांत चतुर्वेदी ने लिखा- ' शुक्रिया लेजेंड, अरे यार एक मैच और हा हा।'

 

View this post on Instagram

Aur Ek alag se tribute iss Jodi ko bhi ❤️ @mahi7781 @sureshraina3 🇮🇳 🏆

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi) on

रणदीप हुड्डा ने ट्वीट किया, 'नहीं... आप हमेशा सर्वश्रेष्ठ के लिए जाने गए... एंटरटेनमेंट के लिए शुक्रिया।'

बता दें कि धोनी के संन्यास की घोषणा के बाद सुरेश रैना ने भी संन्यास की घोषणा कर दी। इसके बाद रणदीप हुड्डा ने एक और ट्वीट किया। साथ ही उन्होंने लिखा-'बहुत याराना लगता है।। अब बहुत हुआ... शानदार गेम और एग्रेसिव मनोरंजन के लिए शुक्रिया सुरेश रैना भाई।'

रितेश देशमुख ने भी धोनी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- हमारे दिलों में से रिटायरमेंट नहीं है।

बिपाशा बासु ने भी धोनी की फोटो शेयर कर लिखा- कैप्टन फॉरेवर। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK