Maharashtra Celebs Photos: मतदान के लिए जोश में दिखे एक्टर्स, दीपिका और रितिक ने भी डाला वोट
IN PICS Maharashtra Celebs Voting 2019 एक्टर्स सुबह-सबेरे से ही बूथ पर पहुंच कर इस उत्सव का हिस्सा बन रहे हैं। कुछ एक्टर्स मतदान के बाद सोशल मीडिया पर अपने फोटो भी शेयर कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। IN PICS Maharashtra Celebs Voting 2019 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। ऐसे में फ़िल्मनगरी मुंबई भी इस मामले में पीछे नहीं है। एक्टर्स सुबह-सबेरे से ही बूथ पर पहुंच कर इस उत्सव का हिस्सा बन रहे हैं। कुछ एक्टर्स मतदान के बाद सोशल मीडिया पर अपने फोटो भी शेयर कर रहे हैं। अभी तक आमिर ख़ान, माधुरी दीक्षित, लारा दत्ता, कुणाल कोहली, विशाल ददलानी, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा वोटो देने चुके हैं। आइए देखते हैं किन-किन एक्टर्स ने वोट दिया है...
Go exercise your right!! Go Vote !!! pic.twitter.com/7UlpZwl3EF
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) October 21, 2019
दीपिका पादुकोण भी इस चुनाव में भाग लिया है। दीपिका ने बांद्रा में अपना वोट डाला। देखिए उनकी फोटो।
सलमान ख़ान के पिता और लेखक सलीम ख़ान ने भी अपना वोट डाला।
धर्मेंद्र भी अपनी पत्नी से पीछे नहीं हैं, उन्होंने घर से बाहर निकलकर मतदान किया।
वॉर फ़िल्म की सफलाता का उत्साह रितिक रोशन ने चुनाव में भी दिखाया। उन्होंने भी इस लोकतांत्रिक पर्व में भाग लिया।
नायक फ़िल्म के नायक अनिल कपूर ने भी अपने मत का इस्तेमाल किया। अनिल जुहू में अपना वोट डाला।
विवेक ओबेरॉय अपने पिता सुरेश ओबेरॉय के साथ वोटो देने पहुंचे।
वोट देने के मामले में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने आज बांद्रा(पश्चिम) में अपना वोट डाला।
इसके साथ ही अभिनेता रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ लातूर विधानसभा क्षेत्र में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
वहीं, अमिर ख़ान बांद्रा (पश्चिम) में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए पहुंचे। आमिर के अलावा आमिर की पत्नी किरण राव ने भी मतदान किया है।
लारा दत्ता भी अपने पत्नी पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ वोट डालने पहुंची। उन्होंने बांद्रा(पश्चिम) के एक बूथ पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
इन एक्टर्स ने वोटिंग के बाद सोशल मीडिया के जरिए अपील की है।
मत व्यक्त करा! मतदान करा 🙏🏽 pic.twitter.com/tcKSLl3fsN
— Renuka Shahane (@renukash) October 21, 2019
— Mugdha Veira Godse (@mugdhagodse267) October 21, 2019
#MaharashtraElections2019 https://t.co/7WEarSTMTv" rel="nofollow
— kunal kohli (@kunalkohli) October 21, 2019
स्टूडेंट्स ऑफ़ दी ईयर से फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर वरुण धवन भी वोट देने पहुंचे।
आईपीएल में जलावा बिखरने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालिकन और अभिनेत्री प्रीति ज़िटा भी मतदान के लिए पहुंची।
शब्द के बाज़ीगर कहे जाने वाले गुलज़ार भी लोकत्रंत के बड़े उत्सव में शामिल हुए। मतादान देने के बाद गुलज़ार की फोटो।
फ़िल्मों के फेमस विलेन प्रेम चोपड़ा ने उम्र को मात देते हुए चुनाव में भाग लिया। उन्होंने ने भी अपना मतदान किया।
ड्रीम गर्ल और भाजपा सांसद हेमा मालनी भी वोट देने पहुंची। देखिए उनकी फोटो।
विलन ना तो फ़िल्मों में कमजोर पड़ते हैं और ना ही वोट देने में। प्रेम चौपड़ा के बाद गुलशन ग्रोवर ने भी वोट दिया।