Move to Jagran APP

सोनाक्षी सिन्हा मामले में मुकेश खन्ना ने मानी ग़लती, सफ़ाई में कहा- 'नीचा नहीं दिखाना चाहता था'

Mukesh Khanna Clarifies मुकेश ने एक और मिसाल देते हुए कहा- हाल ही में मैं एक वीडियो देख रहा था जिसमें एक आईटी का छात्र यह नहीं बता सका कि कंस किसका मामा था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 14 Apr 2020 05:26 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2020 09:38 PM (IST)
सोनाक्षी सिन्हा मामले में मुकेश खन्ना ने मानी ग़लती, सफ़ाई में कहा- 'नीचा नहीं दिखाना चाहता था'
सोनाक्षी सिन्हा मामले में मुकेश खन्ना ने मानी ग़लती, सफ़ाई में कहा- 'नीचा नहीं दिखाना चाहता था'

नई दिल्ली, जेएनएन। महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा वाले मामले पर अब अपनी सफ़ाई दी है। मुकेश खन्ना का कहना है कि मेरा उद्देश्य उनको नीचा दिखाना नहीं था।

loksabha election banner

मुकेश खन्ना ने टीओआई से बातचीत में कहा कि शत्रुजी के सामने उनके कमेंट को ग़लत ढंग से पेश किया गया। मैं उन्हें लम्बे अर्से से जानता हूं और उनकी बहुत इज़्ज़त करता हूं। मैंने सोनाक्षी का नाम सिर्फ़ मिसाल के तौर पर लिया था। ऐसा नहीं कि मैं उनको नीचा दिखाना चाहता था या उनके ज्ञान पर सवाल उठाना चाहता था। मेरा इरादा उन्हें निशाना बनाने का नहीं था। हालांकि, मैं यह देखकर हैरान हूं कि आज की पीढ़ी कई बातों को लेकर कितनी अनजान है।

मुकेश ने एक और मिसाल देते हुए कहा- हाल ही में मैं एक वीडियो देख रहा था, जिसमें एक आईटी का छात्र यह नहीं बता सका कि कंस किसका मामा था। किसी ने तो दुर्योधन तक बताया। मैं यह दावा नहीं कर रहा कि मैं रामायण या हिंदू साहित्य का संरक्षक हूं, लेकिन भारतीय नागरिक होने के नाते, यह हमारा फ़र्ज़ है कि हम नई पीढ़ी को अपने इतिहास और साहित्य से अवगत करवाएं, क्योंकि वो लोग टिकटॉक और हैरी पॉटर में अधिक दिलचस्पी लेते हैं। फिर कहना चाहता हूं कि अगर शत्रुजी को लगता है कि सोनाक्षी का नाम लेना भूल थी तो हां यह है। लेकिन यह इरादतन नहीं था। 

कैसे शुरू हुआ विवाद

केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में सोनक्षी सिन्हा बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं। खेल के दौरान सवाल आया- हनुमान संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आये थे? सोनाक्षी इस सवाल का जवाब नहीं दे सकीं, जिसके बाद सोशल मीडिया में उनकी ख़ूब खिंचाई हुई थी। यह मुद्दा हाल ही में फिर ऊपर आ गया, जब मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिकों का दोबारा प्रसारण सोनाक्षी जैसे लोगों और मौजूदा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को समझने में मदद करेगा। 

साथी कलाकारों ने की मुकेश की निंदा

उनके इस बयान की उनके साथी कलाकारों ने भी निंदा की। महाभारत में ही दुर्योधन का किरदार निभाने वाले एक्टर पुनीत इस्सर ने स्पॉटब्वॉय से बातचीत करते हुए कहा था कि मुकेश खन्ना को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। अगर वो केबीसी में रामायण के एक सवाल का जवाब नहीं जानतीं तो दुनिया ख़त्म नहीं हो जाती। किसी को इस तरह सरेआम शर्मिंदा क्यों करना चाहिए। 

इससे पहले महाभारत में कृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज ने कहा था- ''मैं अपने मित्र मुकेश खन्ना से कहना चाहूंगा कि यह सम्भव है कि एक पूरी पीढ़ी को भारतीय विरासत और साहित्य के बारे में कुछ ना मालूम हो। लेकिन यह उनकी ग़ल्ती नहीं है। 1992 के आर्थिक वातावराण में जो बड़े बदलाव आ रहे थे। हर कोई अपने करियर और ख़ुद को समृद्धशाली बनाने की रेस में बिज़ी था। अगर इसमें किसी का दोष हो सकता है तो वो पहले वाली पीढ़ी है, जो अपने बच्चों को विरासत और साहित्य से रू-ब-रू नहीं करवा सकी। कहीं ना कहीं इसमें हमारी शिक्षा प्रणाली का भी दोष है, जो ब्रिटिश राज के दौरान की है।''

शत्रुघ्न सिन्हा ने भी दिया जवाब

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर मुकेश खन्ना की टिप्पणी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाब दिया था। शत्रुघ्न ने कहा था कि मुकेश खन्ना को हिंदू संस्कृति का संरक्षक किसने बना दिया। रामायण इस वक़्त डीडी नेशनल पर आ रही है, जबकि महाभारत का प्रसारण डीडी भारती पर किया जा रहा है। (Photo- Mid-day)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.