Move to Jagran APP

Maha Shivratri 2021: अमिताभ बच्चन से लेकर माधुरी दीक्षित तक, सितारों ने इस अंदाज में फैंस को दी महाशिवरात्रि की बधाई

आज शिवलिंग पर जल दूध बेलपत्र बेर आदि चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि पर बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा कर फैंस को शिव पर्व की बधाई दी है।

By Anand KashyapEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 01:17 PM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 01:17 PM (IST)
Maha Shivratri 2021: अमिताभ बच्चन से लेकर माधुरी दीक्षित तक, सितारों ने इस अंदाज में फैंस को दी महाशिवरात्रि की बधाई
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन,माधुरी दीक्षित, Instagram : amitabhbachchan/madhuridixitnene

नई दिल्ली, जेएनएन। पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। हर कोई शिव भक्ति में डूबा हुआ है। गुरुवार को पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही भगवान शिव के मंदिरों में उमड़ रहे हैं। माना जाता है कि आज शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, बेर आदि चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि पर बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा कर फैंस को शिव पर्व की बधाई दी है।

loksabha election banner

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दो ट्वीट के साथ फैंस को शुभकामनाएं दीं। पहले ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने नासिक के त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की तस्वीर साझा की है। जबकि दूसरे ट्वीट में उन्होंने भगवान शिव का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है! शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है!! लोकआस्था के पावन पर्व महाशिवरात्रि की आप सभी को मंगलकामना प्रभु जी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।'

दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने भी फैंस को अलग अंदाज में महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'शिवाय' की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'ना आदि ना अंत है उसका। वो सबका, न इनका उनका। वही शून्य है, वही इकाई। जिसके भीतर बसा शिवायः। ओम नमः शिवाय'। अभिनेता कुणाल खेमू ने महाशिवरात्रि पर घर में परिवार के साथ पूजा की।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kunal Kemmu (@kunalkemmu)

पूजा की तस्वीरों को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस तस्वीर के साथ कुणाल खेमू ने पोस्ट में लिखा, 'ऊं नमः शिवाय। यह पावन त्योहार आपके और आपके प्रियजनों के जीवन को प्यार, अच्छे स्वास्थ्य और उन्नति से भर दे। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, हर हर महादेव।' वहीं अभिनेता सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखा, 'शिव भगवान की फोटो फॉरवर्ड करके नहीं किसी की मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं। ओम नमः शिवाय।'

अभिनेता संजय दत्त ने ट्विटर पर भगवान शिव की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'भगवान शिव का आशीर्वाद सदा आप पर और आपके प्रियजनों पर बना रहे। आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।' दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, 'महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को शुभकामनाएं। जय भोलेनाथ। जय शिवशंकर। ओम नमः शिवाय।' दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मराठी भाषा में फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। इनके अलावा और भी कई सितारों ने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.