Move to Jagran APP

माधुरी दीक्षित और करीना कपूर खान तक, इन बॉलीवुड सितारों ने शाह रुख खान को विश किया बर्थडे

बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान मंगलवार को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर किंग खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी लंबी आयु की कामना कर रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Tue, 02 Nov 2021 04:09 PM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 04:09 PM (IST)
माधुरी दीक्षित और करीना कपूर खान तक, इन बॉलीवुड सितारों ने शाह रुख खान को विश किया बर्थडे
these Bollywood stars wished Shah Rukh Khan on his birthday. photo source @iamsrk instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान मंगलवार को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर किंग खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी लंबी आयु की कामना कर रहे हैं। साथ ही उनके द्वारा निभाएं किरदारों को याद कर रहे हैं।

loksabha election banner

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शाह रुख के साथ अपनी फिल्म के गाने छैय्या छैय्या की तस्वीर को शेयर कर उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो शाह रुख। 23 साल पहले एक फैंस गर्ल थी और मैं अब भी एक फैन हूं। इतने सालों में आपको देखना और आप खुद को कैसे निभाते हैं। ये ना केवल एक खुशी है, बल्कि इंसपायरिंग है। आप अपने आस-पास के लोगों के लिए हर दिन और हर साल को बेहतर बनाने के लिए जिस तरह से प्रयास करते हैं, वो बेहद आश्चर्य जनक है। ये दिन बेहद खास है और बेहद मीठा है और मुझे आशा है कि हमेशा इसी तरह बना रहेगा। क्योंकि आप इसके लायक हो।

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

वहीं अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टा. स्टोरी पर शेयर कर लिखा, फॉरएवर रूलिंग शाह रुख खान।

करीना कपूर खान

फिल्म निर्देशक आनंद एल राय ने बॉलीवुड बादशाह को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया है। निर्देशन ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो शाह रुख खान। उस आदामी लिए जो प्यार, साहस और हिम्मत को परिभाषित करता है। जैसे कोई नहीं करता और हमेशा प्रेरणा के स्त्रोत रहे हो।

View this post on Instagram

A post shared by Aanand L Rai (@aanandlrai)

अपने दौर की महूशर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने को-स्टार शाह रुख की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

करीश्मा कपूर

माधुरी

कई फिल्मों में बादशाह के साथ काम करने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट पर एक तस्वीरे शेयर कर उन्हें जन्मदिन की मुबारक बाद दी हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, हैप्पी बर्थ डे सबसे दयालु और हमेशा आकर्षित दिखने वाले शाह रुख खान। मैं ईश्वर से प्रर्थाना करती हूं की हमेशा खुश हो। वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी उन्हें बर्थडे पर शुभकामनाएं दी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.