Happy Birthday Madhuri Dixit: अभिनेत्रियों में सिर्फ माधुरी दीक्षित के नाम है यह रिकॉर्ड
Happy Birthday Madhuri Dixit माधुरी दीक्षित का आज 52वां जन्मदिन है। हाल ही में वे फिल्म कलंक में नजर आई थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन और बेहतरीन एक्ट्रेस Madhuri Dixit माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है। 15 मई 1967 को मुंबई में जन्मीं माधुरी ने आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। खास बात यह है कि, माधुरी का करिश्मा और जादू आज भी बरकरार है और वे आज भी फिल्मों में अभिनय कर रही हैं।पुरस्कार पद्म श्री समेत दर्जनों प्रतिष्ठित अवार्ड जीत चुकी माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें 14 बार फिल्मफेयर पुरस्कार का नामंकन मिला, जिनमें से चार बार वो विजेता रही हैं। जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं खूबसूरत अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
फिल्म तेजाब के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा
माधुरी दीक्षित ने फिल्मी करियर की शुरुआत की बात माधुरी को अपने फिल्मी सफर के शुरुआती दिनों में सफलता नहीं मिली थी। हालांकि, 1988 में आई फिल्म 'दयावान' में अपने से 21 साल बड़ी उम्र के एक्टर विनोद खन्ना के साथ दिए गए उनके किस सीन ने उस वक़्त तहलका मचा दिया था। इस सीन की खूब आलोचना भी हुई थी। 'एक दो तीन...' से चमकी फिल्म तेजाब माधुरी के करियर में सफलता की पहली सीढ़ी थी। माधुरी के करियर को उड़ान मिली 1988 में ही आई एन.चंद्रा की फिल्म 'तेज़ाब' से। इस फिल्म में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। इसी फिल्म का गाना 'एक दो तीन...' आज भी माधुरी दीक्षित का आइकॉनिक सॉन्ग माना जाता है। इस फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद माधुरी और अनिल ने कई फिल्मों में साथ काम किया। तेज़ाब के बाद माधुरी ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हिंदी सिनेमा में बैक-टू बैक कई हिट फिल्में दीं।
रिलेशनशिप और शादी
शुरूआती दिनों में माधुरी का नाम अभिनेता अनिल कपूर से लेकर अभिनेता संजय दत्त तक के साथ जुड़ा। अनिल के साथ राम लखन के दौरान तो संजय के साथ साजन फिल्म के समय माधुरी की नजदीकियां बढ़ीं। लेकिन, उनका यह रिश्ता कुछ ही समय चल सका। माधुरी दीक्षित की शादी डॉ. श्रीराम नेने के साथ 1999 में हुई। उनके दो बच्चे हैं- रियान और एरिन नेने।
डॉक्टर बनने की थी ख्वाहिश
परवरिश माधुरी के पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित की बेटी माधुरी को बचपन में डॉक्टर बनने की चाह थी। माधुरी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से बीए किया था। आपको बता दें कि, जब वह केवल तीन साल की थीं, उन्होंने डांस सीखना शुरू कर दिया था। लेकिन, आठ साल की उम्र होने के बाद उन्होंने क्लासिकल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और वह उनका पहला बड़ा परफोर्मेंस था। माधुरी के मुताबिक वह जब टीन एज थीं, उस वक्त वह अपनी बहनों के साथ डांस क्लास लेती थीं और वहां बच्चों को डांस सिखाती थीं।
पहली मराठी फिल्म
फिल्मों की बात करें तो माधुरी दीक्षित कुछ दिनों पहले मराठी फिल्म बकेट लिस्ट में नजर आई थी। पहली बार मराठी फिल्म में काम करने वाली माधुरी दीक्षित ने उनके काम करने के अनुभव के बारे में कुछ दिन पहले बताया था कि वह एक लंबे समय से एक ऐसी फिल्म में काम करना चाहती थी, जो कि साधारण महिलाओं के जीवन से जुड़ी हुई हो। इसके चलते जब उनके सामने इस फिल्म का प्रस्ताव आया तो सबसे पहले उन्होंने फिल्म का नरेशन सुना, जिसके बाद वह उन्हें पसंद आया और उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए हां कहा। इस फिल्म में उनके अलावा सुमित राघवन की भी अहम भूमिका है।
बता दें कि, 25 साल बाद संजय के साथ माधुरी एक बार फिर नजर आई। फिल्म कलंक में संजय और माधुरी की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखा गया। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप