Move to Jagran APP

ठग्स अॉफ़ हिंदोस्तान से फातिमा का फर्स्ट लुक रिलीज, देखिए मोशन पोस्टर

फिल्म का ट्रेलर 27 सितंबर को आ सकता है और इस दिन यश चोपड़ा का जन्मदिन भी है।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 11:52 AM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 05:50 PM (IST)
ठग्स अॉफ़ हिंदोस्तान से फातिमा का फर्स्ट लुक रिलीज, देखिए मोशन पोस्टर
ठग्स अॉफ़ हिंदोस्तान से फातिमा का फर्स्ट लुक रिलीज, देखिए मोशन पोस्टर

मुंबई। फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान की चर्ची करीब डेढ़ साल से है। लोगो रिलीज के बाद अब फिल्म में फातिमा सना शेख का लुक रिवील कर दिया गया है। फातिमा इस फिल्म में जाफिरा का किरदार निभाती नजर आएंगी।

loksabha election banner

विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बन रही फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान के लिए यशराज फिल्मस ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले फिल्म का लोगो जारी कर एक बेहद हल्की झलक दिखला दी गई थी। इस वीडियो को देखकर पता चला कि ये बॉलीवुड में जंग का एक नया आगाज़ है l हमने आपको बताया था कि, जानकारी के मुताबिक फिल्म के छह मुख्य किरदारों को लेकर छह मोशन पोस्टर बनाये गए हैं, जिन्हें हर दिन एक-एक कर जारी किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक ये पोस्टर इन किरदारों का इंट्रोडक्शन होगा। और अब पहला मोशन पोस्टर बाहर आ गया है जो कि फातिमा सना शेख का है। इस मोशन पोस्टर में फातिमा का लुक काफी अट्रेक्टिव है। इसमें फातिमा एक योद्धा की तरह दिखाई दे रही हैं और हाथों में तीर कमान है। 

फिल्म में पहली बार दो बड़े अभिनेता अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार काम कर रहे हैं। इन दोनों के साथ कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख का भी अहम् किरदार है। इनके अलावा रोनित रॉय, अब्दुल कादिर अमीन और सत्यदेव कांचराना भी हैं। सूत्रों के मुताबिक ये भारत के ठगों के कबीले की कहानी होगी। वो समुद्री लुटेरों की तरह का कोई कारनामा करेंगे। कहानी ठगों के पीढ़ियों की है। 

जानकारी के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 27 सितम्बर को रिलीज़ किया जा सकता है क्योंकि उस दिन यश चोपड़ा का जन्मदिन है। इस साल दिवाली के मौके पर आठ नवंबर को रिलीज़ हो रही ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.