Move to Jagran APP

Ranveer Singh Look : रणवीर सिंह का लुक देखकर डर से रोने लगा बच्चा, लोगों ने लगाई एक्टर की क्लास, देखें वीडियो

Ranveer Singh Look रणवीर सिंह हाल ही में एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए। यहां से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 02:50 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 02:54 PM (IST)
Ranveer Singh Look : रणवीर सिंह का लुक देखकर डर से रोने लगा बच्चा, लोगों ने लगाई एक्टर की क्लास, देखें वीडियो
Ranveer Singh Look : रणवीर सिंह का लुक देखकर डर से रोने लगा बच्चा, लोगों ने लगाई एक्टर की क्लास, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए। यहां से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, इस दौरान रणवीर ने इतने अजीबो-गरीब कपड़े पहने हुए थे कि लोग उनका मज़ाक उड़ा रहे हैं। कोई उन्हें तांत्रिक कह रहा है तो कोई लाल परी। लेकिन हद तो तब हो गई जब रणवीर सिंह का ये लुक देखकर एक छोट सा बच्चा डर से रोने लगा। इस पूर सीन का एक वीडियो सामने आया है।

loksabha election banner

वीडियो में दिख रहा है कि रणवीर सिंह पहले स्टूडियो के बाहर खड़े होकर फोटोग्राफर्स को पोज़ दे रहे हैं। इसके बाद वो अपने कार की तरफ बढ़ते हैं। कार में बैठने से पहले एक शख्स अपने बच्चे को गोद में लिए उनके साथ फोटो लेने का इशारा करता है, लेकिन इससे पहले वो शख्स रणवीर के साथ फोटो ले पाएं उनका बच्चा रणवीर को देखकर रोने लगता है। रणवीर प्यार से उसकी पीठ पर हाथ भी फेरते हैं, लेकिन बच्चा मुंह मोड़करक पापा के गले लग जाता है। इसके बाद रणवीर गाड़ी में बैठ जाते हैं। इसी वीडियो में लोग कमेंट कर के एक्टर की क्लास लगा रहे हैं।

वैसे कपड़ों और लुक को लेकर रणवीर सिंह का ट्रोल होना कोई नहीं बात नहीं है। कुछ दिन पहले जब वो आईफा 2019 में सूट के ऊपर स्टोल डालक गए थे तब भी उनका काफी मज़ाक बना था। खुद दीपिका पादुकोण ने एक मीम शेयर रणवीर सिंह की खिंचाई की थी। एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर बहुद जल्द फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें : Ranveer Singh Photos : रणवीर सिंह के इस लुक का जमकर उड़ रहा मज़ाक, लोग बोल 'बाबा लाल परी बने हैं'

 

View this post on Instagram

Lil kiddo got scared of dhongi Baba 🙄🤔

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.