'स्टार ट्रेक' के लिओनार्ड निमॉय का निधन
हॉलीवुड के मशहूर एक्टर लिओनार्ड निमॉय का निधन हो गया है। वे 83 साल के थे। लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें 'स्टार ट्रेक' नाम की टेलीविजन सीरीज और फिल्म सीरीज से प्रसिद्धी मिली थी। फिल्म में उन्होंने मि. स्पोक की भूमिका निभाई थी। उनकी
लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड के मशहूर एक्टर लिओनार्ड निमॉय का निधन हो गया है। वे 83 साल के थे। लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें 'स्टार ट्रेक' नाम की टेलीविजन सीरीज और फिल्म सीरीज से प्रसिद्धी मिली थी। फिल्म में उन्होंने मि. स्पोक की भूमिका निभाई थी।
दिग्गज कलाकार अजय वाधवकर का निधन
उनकी पत्नी सुसान ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे और यही उनकी मौत का कारण बना। बीते हफ्ते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
खुद निमॉय ने पिछले साल अपनी इस बीमारी का खुलासा किया था। अत्यधिक धूम्रपान के चलते उनके फेफड़े खराब हो गए थे। हालांकि तीन दशक पहले वे धूम्रपान छोड़ चुके थे।
एआईबी विवादः अजय देवगन को नहीं पसंद ऐसा मजाक
एक मंझे हुए अभिनेता होने के साथ ही वे कविताएं भी लिखते थे। उन्हें फोटोग्राफी का भी शौक था।