Taimur Ali Khan और Inaaya की इस तस्वीर से नही हटेंगी निगाहें, Kunal Khemu ने की शेयर
इस फोटो में बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टार किड तैमूर अली ने नीली टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हैं। कुणाल कपूर की बेटी इनाया ने सफेद टी-शर्ट और डेनिम पहना हुआ है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने हाल ही में कपूर फैमिली को वैकेशन में जॉइन किया है। इन दिनों करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर अपनी फैमिली के साथ लंदन में वैकेशन के मजे ले रही हैं। कुणाल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें तैमूर और इनाया कुणाल के साथ पोज़ कर रहे हैं।
इस फोटो में बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टार किड तैमूर अली ने नीली टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हैं। कुणाल कपूर की बेटी इनाया ने सफेद टी-शर्ट और डेनिम पहना हुआ है। दोनों का ये आउटिंग लुक काफी क्यूट लग रहा है।
इससे कुछ देर पहले ही कुणाल खेमू ने अपने सोशल मीडिया से तैमूर और इनाया की एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े घूम रहे हैं। आपको बता दें कि तैमूर बड़े भाई होने के नाते इनाया का खूब ख्याल रखते हैं।
कपूर फैमिली इन दिनों अपनी फैमिली वेकेशन के लिए लंदन में है और करीना कपूर भी कई दिनों से लंदन में अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग कर रही हैं, करीना शूटिंग से समय निकाल कर अपने परिवार के साथ समय बिता रही है। कुछ दिनों पहले ही करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फैमिली वेकेशन की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर , बबीता कपूर, रणधीर कपूर और करिश्मा की बेटियां भी नज़र आ रही हैं।
यह भी पढ़ें : Taimur Ali Khan को किडनेप करना चाहते हैं बॉलीवुड के ये एक्टर
कुणाल खेमू जल्द ही ‘गो गोवा गोन 2’ और मोहित सूरी की फिल्म ‘मलंग’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर भी अहम भूमिका में होंगे।