Actress Kriti Sanon का ये वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा तहलका, सीख रहीं हैं टफ डांस स्टेप
Kriti Sanon ने कलंक मूवी के ऐरा गैरा सांग के रिहर्सल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन वीडियोज में वह इस सुपरहिट सांग के डांस स्टेप सीखती नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। युवा दिलों की धड़कन कृति सेनन (Kriti Sanon) ने सुपरहिट सांग एैरा गैरा का रिहर्सल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कलंक मूवी के इस गाने को शूट करने के लिए कृति ने बहुत मेहनत की थी। उनकी मेहनत इन वीडियोज में साफ तौर पर देखी जा सकती है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।
ब्रहस्पतिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म कलंक के एैरा गैरा वीडियो सांग की शूटिंग से पहले किए गए रिहर्सल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म में कलंक में इस गाने पर कृति सेनन ने परफार्मेंस दी है।
View this post on Instagram
फिल्म रिलीज होने से कुछ दिन पहले यह गाना रिलीज कर दिया गया था। इस सुपरहिट गाने को खूब पसंद भी किया गया। हाल ही में कृति सेनन ने इसे शूट करने पहले किए गए रिहर्सल के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन वीडियोज में वह अपने कोरियोग्राफर के साथ डांस स्टेप्स कर रही हैं।
बता दें कि मल्टीस्टारर कलंक फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन, आलिया भट्ट और आदित्य राय कपूर ने मुख्य भूमिकाएं अदा की हैं। फिल्म की कहानी हिंदू मुस्लिम विवाद को केंद्र में रखकर रची गई है। यह एक पीरियड ड्रामा मूवी है। इसे चर्चित निर्देश अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है।