टाइगर श्रॉफ के साथ 'गणपत' में जबरदस्त एक्शन के लिए तैयार कृति सेनन, UK शेड्यूल के वीडियो में दिखा बदला अवतार
विकास बहल निर्देशित गणपत में कृति अपने हीरो टाइगर श्रॉफ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक्शन करेंगी। फिल्म के यूके शेड्यूल से उनके किरदार जस्सी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कृति को देख उनके फैंस भी हैरान हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। नेटफ्लिक्स पर आयी मिमी और डिज्नी प्लस हॉटस्टार की फिल्म हम दो हमारे दो में अपने अभिनय के लिए तारीफें बटोर चुकीं कृति सेनन अब एकदम अलग अवतार में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। विकास बहल निर्देशित गणपत में कृति अपने हीरो टाइगर श्रॉफ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक्शन करेंगी। फिल्म के यूके शेड्यूल से उनके किरदार जस्सी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कृति को देख उनके फैंस भी हैरान हैं।
इस वीडियो में कृति का एक्शन गर्ल वाला अवतार सामने आया है। टाइट ब्लैक लेदर जैकेट और जींस में बाइक दौड़ा रही कृति एक्शन के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही हैं। कृति ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
गणपत का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट कर रही है। वीडियो में कृति के किरदार की झलक तो मिलती ही है। साथ ही इसमें फन एलिमेंट भी जोड़ा गया है। दरअसल, अपने पूरे तेवर और एटिट्यूड के साथ कृति बाइक की ओर आती हैं। बैठती हैं। चाबी घुमाती हैं और बाइक लेकर फुर्र हो जाती हैं। तभी पीछे से एक आदमी आता है और चिल्लाता है- मैम, शूट यहां पर है, यहां पर।
View this post on Instagram
जानकारी के मुताबिक, कृति इस फिल्म में टाइगर के साथ कुछ हाई ओक्टेन एक्शन सीन करने वाली हैं। फिल्म अगले साल 23 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कृति ने हिंदी सिनेमा में टाइगर के साथ डेब्यू किया था। दोनों की पहली फ़िल्म हीरोपंती थी, जिसका सीक्वल अगले साल 6 मई को रिलीज़ होगा। हालांकि, हीरोपंती 2 में टाइगर के साथ तारा सुतारिया फीमेल लीड में हैं। हीरोपंती 2 को अहमद ख़ान निर्देशित कर रहे हैं।
View this post on Instagram
इससे पहले टाइगर श्रॉफ ने एक्शन करते हुए सीन के साथ यूके शेड्यूल शुरू करने की जानकारी दी थी। इस वीडियो को कृति ने शेयर किया था। टाइगर के साथ रीयूनाइट होने पर कृति ने ट्विटर के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा था- जस्सी से मिलिए। इसके लिए बेहद उत्साहित हूं। अपने ख़ास टाइगर श्रॉफ के साथ फिर आ रही हूं। शूट शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार है। आओ, बेहतरीन काम करें।