अलविदा कृष्णा राज कपूर: बच्चन, अंबानी और कपूर्स सहित बॉलीवुड ने दी नम आंखों से विदाई
मशहूर फिल्ममेकर राज कपूर की पत्नी और फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर, रणधीर और राजीव कपूर की मां कृष्णा राज कपूर का सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। हिंदी सिनेमा के अग्रणी कपूर खानदान में राज कपूर पीढ़ी की आख़िरी स्तंभ कृष्णा राज कपूर पंच तत्व में विलीन हो गईं।
बॉलीवुड के नामी सितारों सहित मुंबई में उनके अंतिम दर्शन के लिए आये लोगों ने कृष्णा राज को नाम आंखों से विदाई दी। मशहूर फिल्ममेकर राज कपूर की पत्नी और फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर, रणधीर और राजीव कपूर की मां कृष्णा राज कपूर का सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो 87 वर्ष की थीं। उनके निधन की ख़बर से बॉलीवुड शोकाकुल हो गया और सितारों ने चेम्बूर स्थित उनके घर जा कर और सोशल मीडिया के जरिये श्रद्धांजलि दी।
शाम को चेम्बूर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर उनके दोनों बेटे रणधीर और राजीव मौजूद थे। ऋषि कपूर अमेरिका में इलाज कराने के लिए गए हैं इसलिए वो अपनी माँ की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सके। इस दौरान अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर सहित कई सितारे मौजूद थे।
Mumbai: Anil Ambani, Amitabh Bachchan, Abhishek Bachchan, Anil Kapoor and others at the last rites ceremony of #KrishnaRajKapoor pic.twitter.com/vuXUXlNkME— ANI (@ANI) October 1, 2018
Mumbai: More visuals from the last rites ceremony of #KrishnaRajKapoor. Kareena Kapoor, Randhir Kapoor & others present. pic.twitter.com/igB3jXOIDW — ANI (@ANI) October 1, 2018