Sushant Singh Rajput Case: जानें- कौन हैं संदीप सिंह, सुशांत सिंह राजपूत मामले में हो रही है चर्चा
Sushant Singh Rajput Case सुशांत सिंह राजपूत केस में संदीप सिंह के नाम की चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं आखिरी संदीप सिंह हैं कौन...
नई दिल्ली, जेएनएन। Sushant Singh Rajput Case: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से सुशांत सिंह राजपूत के केस में सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने जब इस केस में एंट्री ली है, कई तथ्य और सवाल उभरकर सामने आए हैं। कुछ नाम भी मीडिया रिपोर्ट्स में तैर रहे हैं। एक ऐसा ही नाम है संदीप सिंह का। सुंशात सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनके अंतिम क्रिया से लेकर हॉस्पिटल तक साथ रहे संदीप सिंह इस वक्त चर्चा का विषय हैं। आइए जानते हैं संदीप सिंह कौन हैं....
रेडियो स्टेशन से फ़िल्मी दुनिया तक का सफ़र
सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही संदीप सिंह भी मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। हालांकि, उनकी परवरिश मुंबई के मीरा रोड में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती दौर संदीप के लिए काफी मुश्किल थे। इस दौरान वह आइसक्रीम भी बेचा करते थे। बच्चों को ट्यूशन्स पढ़ाते थे। करियर की शुरुआत संदीप ने मीडिया इंडस्ट्री के साथ की। कुछ मीडिया संस्थान से होते हुए वह रेडियो स्टेशन में पहुंच गए। यहीं से उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में एंट्री ली।
संजय लीला भंसाली से करीबी
फ़िल्म दुनिया में संदीप को सबसे ज्यादा काम संजय लीला भंसाली ने दिया। वह संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन कंपनी के सीईओ बन गए। इस दौरान उन्होंने रामलीला, राउडी राठौर, गब्बर इस बैक और मैरी काम. जैसे फ़िल्में बनाई। इसके अलावा संदीप ने संजय के साथ स्टार प्लस का सीरियल 'सरस्वती चंद्र' भी बनाया।
खुद बन गए प्रोड्यूसर
संदीप ने इसके बाद साल 2015 में एक और बड़ा फैसला लिया। संजय लीला भंसाली का साथ छोड़कर उन्होंने अपनी कंपनी ग्लोबल स्टूडियो बनाई। इसके साथ संदीप खुद प्रोड्यूसर बन गए। संदीप की इस कंपनी से कई अच्छी फ़िल्में सामने आईं। जैसे- अलीगढ़, भूमि और सरबजीत। इसके अलावा संदीप ने प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर बनी फ़िल्म का निर्माण भी किया। इस फ़िल्म में विवेक ओबरॉय ने मुख्य भूमिका निभाई है।