Biscuit Duba ke Song: खेसारी लाल के नए गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, देखा गया लाखों बार से ज्यादा
खेसारी लाला यादव का ये गाना फिल्म भाग खेसारी भाग का है।
नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादाव भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। खेसारी लाल यादव ने अबतक कई हिट फिल्में दी हैं। खेसारी लाल यादव और भोजपुरी इंडस्ट्री की अबतक लगभग सभी सुपरहिट एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक नया गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। ये गाना खेसारी लाल ने 'बिग बॉस 13' के घर से बाहर आने के बाद रिलीज किया है। अबतक इस गाने को 1,438,196 बार देखा जा चुका है।
एक्टर खेसारी लाल यादव ने 24 दिसंबर, 2019 को अपना नया धमाकेदार वीडियो सॉन्ग रिलीज किया। बता दें कि खेसारी लाला का नया भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'बिस्कुट डुबाके' यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अबतक इस गाने को यूट्यूब पर 1,438,196 बार देखा जा चुका है। इस गाने में खेसारी लाल यादव भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा संग काफी रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब खेसारी लाल यादव का गाना सोशल मीडिया छाया हुआ है। उनके गाने रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। बता दें कि यह वीडियो सॉन्ग खेसारी लाल यादव की फिल्म 'भाग खेसारी भाग' का है। इस गाने को खेसारी लाल यादव के अलावा सिंगर प्रियंका सिंह ने भी गाया है।