Move to Jagran APP

Khesari Lal Yadav ने किया रितु सिंह के साथ जमकर डांस, 24 घंटे में वायरल हुआ 'बानी बड़ा कंफ्यूज' सॉन्ग

खेसारी लाल यादव दिग्गज अभिनेता के अलावा शानदार गायक भी हैं। दर्शक उनके गाने और फिल्मों को खूब पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव के गाने सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल भी होते रहते हैं। अब उनकी नई फिल्म बाप जी का गाना नया गाना रिलीज हुआ है

By Anand KashyapEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 01:28 PM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 01:37 PM (IST)
Khesari Lal Yadav ने किया रितु सिंह के साथ जमकर डांस, 24 घंटे में वायरल हुआ 'बानी बड़ा कंफ्यूज' सॉन्ग
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव, अभिनेत्री रितु सिंह, Instagram : ritu9170

नई दिल्ली, जेएनएन। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता के अलावा शानदार गायक भी हैं। दर्शक उनके गाने और फिल्मों को खूब पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव के गाने सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल भी होते रहते हैं। अब उनकी नई फिल्म 'बाप जी' का गाना नया गाना रिलीज हुआ है, जो इन दिनों भोजपुरी संगीत प्रेमियों को खूब पसंद आ रहा है। नए गाने का नाम 'बानी बड़ा कंफ्यूज' है।

loksabha election banner

खेसारी लाल यादव के गाने 'बानी बड़ा कंफ्यूज' को रविवार (14 मार्च) को रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही उनका यह गाना सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। 'बानी बड़ा कंफ्यूज' गाने को रिलीज हुए महज 24 घंटे हुए हैं, लेकिन खबर बनाने तक इस गाने को यूट्यूब पर 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। भोजपुरी संगीत प्रेमी और खेसारी लाल यादव के फैंस 'बानी बड़ा कंफ्यूज' गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।

'बानी बड़ा कंफ्यूज' गाने को खेसारी लाल यादव और अल्का झा ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। वहीं गाने को खेसारी लाल यादव और भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रितु सिंह पर फिल्माया गया है। गाने में इन दोनों का जबरदस्त डांस भी दर्शकों के दिलों को काफी जीत रहा है। वहीं 'बानी बड़ा कंफ्यूज' गाने के बोले यादव राज ने लिखे हैं जबकि संगीत ओम झा का है।

बात करें फिल्म 'बाप जी' की तो इस फिल्म में खेसारी लाल यादव मुख्य भूमिका में हैं। वहीं उनके साथ इस फिल्म में रितु सिंह, काजल राघवानी, मनोज टाइगर और प्रकाश जइस सहित भोजपुरी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मनाया है। उन्होंने प्रयागराज में प्रदीप के शर्मा की फिल्म आशिकी के सेट पर अपनी पूरी टीम के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।

वहीं खेसारी लाल यादव ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएं संदेश देने वाले तमाम फैंस और दोस्तों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हर साल आप सब से मुझे प्यार और आशीर्वाद मिलता है, जो मुझे ऊर्जान्वित करता है। आपका स्नेह हमें मिलता रहे, मेरी बस इतनी चाहत है। बता दें कि खेसारीलाल यादव की फिल्म आशिकी के निर्देशक कई सफल फिल्मे दें चुके पराग पाटिल हैं। फिल्म आशिकी की शूटिंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रही है। खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म में आम्रपाली दुबे नजर आएंगी। फिल्म से खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे को काफी उम्मीदें हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.